Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र... Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP... Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-... Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही ...

कातिल बॉयफ्रेंड की खौफनाक कहानी: मर्डर के बाद लाश पर सोता रहा, पुलिस ऐसे पहुंची हत्यारे तक

28

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में युवती को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखना भारी पड़ गया. शादीशुदा होने के बावजूद उसने एक्स बॉयफ्रेंड से मिलना जुलना जारी रखा. फिर उसी बॉयफ्रेंड ने उसके साथ कुछ ऐसा किया, जिसे जानकर हर कोई सन्न रह गया. प्रेमी ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड से पहले संबंध बनाए. फिर उसका मर्डर कर लाश को घर के फर्श में दफना दिया. बाद में उस पर खटिया डालकर सोने लगा.

मामला रजपुरा का गांव है. दरअसल, यहां रहने वाली रोहिणी राजपूत नामक शादीशुदा युवती गायब थी. इसलिए उसके पति और परिजनों ने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था. पुलिस ने जब इस मामले में जांच पड़ताल की तो पता चला कि रोहिणी का रतिराम राजपूत संग शादी से पहले अफेयर था. मृतका शादी के बाद भी इससे मिलती जुलती थी. शक के आधार पर पुलिस ने रतिराम राजपूत को अपनी कस्टडी में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने सारी सच्चाई कबूल कर ली. फिर बताया कि कैसे उसने रोहिणी को मारकर लाश घर में दफनाई.

पति को छोड़ने के लिए तैयार थी महिला

आरोपी ने पुलिस को बताया- रोहिणी राजपूत से मेरा शादी के पहले से प्रेम-प्रसंग था. हम दोनों शादी के बाद भी छिप छिपकर मिला करते थे. लेकिन बीते कई रोज से रोहिणी मुझ पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी. वो कहती थी कि मैं अपने पति को छोड़ दूंगी. मगर रतिराम, रोहिणी से शादी नहीं करना चाहता था.

हत्या की प्लानिंग बनाई, फिर मार डाला

रतिराम ने बताय- बस इसी दबाव के चलते मैंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर शादीशुदा प्रेमिका को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार कर लिया. 2 अक्टूबर की रात मैंने प्रेमिका को अपने गांव के एक घर मे मिलने बुलाया. वहां पहले हमने शारीरिक संबंध बनाए. इसी दौरान गला घोंटकर मैंने रोहिणी की हत्या कर दी.

लाश दफनाकर उसी पर बिछा दी खटिया खटिया

आरोपी रतिराम ने अपने दोस्तों कालीचरण, मुकेश और ज्ञान सिंह के साथ मिलकर घर के कच्चे फर्श पर गड्ढा खोदा और शव को दफना दिया, और फर्श को मिट्टी और गोबर से अच्छे से लीप दिया और उस पर खाट डालकर आराम से दो दिनों तक सोता रहा. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. मगर हैरानी की बात ये रही कि आरोपी पुलिस कस्टडी से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया.

पुलिस कस्टडी से फरार, 2 पुलिसकर्मी निलंबित

हत्या के आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से इस तरह भाग जाने पर पुलिस अधीक्षक ने दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है. हालांकि इस पूरे मामले में निवाड़ी पुलिस का रवैया शुरू से ही सवालों के घेरे में है. पुलिस इस मामले को पिछले कई दिनों से दबाकर रखे थी. जब आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया, तब मजबूरन पुलिस को यह मामला सामने लाना पड़ा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.