Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में एक कोचिंग सेंटर के अंदर मिला गणित के शिक्षक का सड़ा-गला शव, इलाके म... आंध्र प्रदेश में बड़ा राजनीतिक सदमा, चुनाव परिणाम से ठीक पहले जन सेना पार्टी की युवा प्रत्याशी का हा... जयपुर में बिक रही 1 लाख 23 हजार रुपये किलो वाली शाही मिठाई, सोने के सिक्के जैसी ‘त्योहार अशर्फी’ बनी... नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा आर्क टाइप फ्लाईओवर, 84 करोड़ की लागत से दूर होगी जाम की समस्... महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर अनिल देशमुख का बड़ा बयान, खारिज ... पाकिस्तान ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को वीजा देने पर कही बड़ी बात, लाहौर में होने वाले सम्मेलन का मा... टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया वीडियो शेयर ... केन्या में अंधविश्वास का खौफनाक अंत— 191 लोगों की भूख से हत्या करने वाले पास्टर पॉल मैकेंजी को 200 स... अमेजन सेल में सस्ता हुआ Samsung का प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन, जानिए नई कीमत और फीचर्स प्रकाश और उत्साह के पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर मनाई जाने वाली छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी का ...

उत्तर बंगाल में हाहाकार, कोलकाता डूबा: बीजेपी ने कहा- ‘सरकार फेल’, सड़कों पर उतरकर किया जोरदार प्रदर्शन

40

उत्तर बंगाल में लगातार भारी बारिश हो रही है. इस बारिश के कारण सड़कें लगभग टूट गई हैं. उत्तर बंगाल में अब तक 23 लोगों की मौत हुई है. ऐसे माहौल में, विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्य सचिव मनोज पंत से तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. उन्होंने अनुरोध किया है कि राहत सामग्री जल्द से जल्द इलाके में पहुंचाई जाए.

इसके साथ ही रविवार को शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी सरकार के खिलाफ विरोध रैली का नेतृत्व किया, जिसमें कोलकाता में जलभराव की घटनाओं में वृद्धि और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का आरोप लगाया गया.

उत्तर बंगाल में बारिश से आफत

शनिवार को अलीपुर मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया था. मौसम विभाग ने एक दिन में 200 मिलीमीटर या उससे ज्यादा बारिश होने का अनुमान लगाया था और रात 10 बजते ही पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश शुरू हो गई. इसके साथ ही तेज आंधी और तेज हवाएं चलने लगीं. दार्जिलिंग समेत कई इलाकों का सिक्किम से संपर्क पहले ही टूट चुका है. रोहिणी रोड बंद है. राष्ट्रीय राजमार्ग क्षतिग्रस्त हैं.

स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक अधिकारी पहले ही मौके पर पहुंच चुके हैं. नदी किनारे और पहाड़ी इलाकों में रहने वालों को निकाला जा रहा है. विपक्षी नेता ने इस स्थिति पर एक पोस्ट किया. उन्होंने सबसे पहले उत्तर बंगाल के हालात का जिक्र किया.

शुभेंदु अधिकारी ने लगाई मदद की गुहार

उन्होंने लिखा, “इस बार उत्तर बंगाल में लगातार भारी बारिश के कारण दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और कुर्सियांग के पहाड़ी इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. भूस्खलन और बाढ़ के कारण सिलीगुड़ी, तराई और डुआर्स के मैदानी इलाकों से संचार और परिवहन व्यवस्था लगभग पूरी तरह से टूट गई है. सिलीगुड़ी और मिरिक से सटे दुदिया में बालासन नदी पर बना लोहे का पुल टूट गया है.”

शुभेंदु ने लिखा, “हजारों लोग अलग-अलग जगहों पर फंसे हुए हैं. उनके पास न तो पानी है और न ही पर्याप्त दवाइयां. मौतों की खबरें पहले से ही आ रही हैं.” विपक्षी नेता ने मुख्य सचिव से इस मामले पर तुरंत कार्रवाई करने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि क्षेत्रों में संचार व्यवस्था सामान्य करने के लिए शीघ्र कदम उठाए जाने चाहिए. शुभेंदु ने यह भी अनुरोध किया कि वहाँ के लोगों को पर्याप्त भोजन और पानी उपलब्ध कराया जाए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.