Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
'क्या आप कट्टर हिंदू हैं?' राम मंदिर CEO पद के इंटरव्यू में पूर्व IAS-IPS और सैन्य अफसरों से पूछे गए... देश में मानसून का रौद्र रूप: UP-बिहार से लेकर हिमाचल तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज आपके राज्य का ... पाली में सनसनीखेज साइबर फ्रॉड, पेट्रोल पंपों पर फर्जी QR कोड लगाकर ग्राहकों का डिजिटल भुगतान किया चो... सोलापुर के बबलाद गांव में कन्नड़ स्कूल की छत की परत गिरी: 13 बच्चे घायल, मलबे से सुरक्षित निकाले गए ... नंगे पांव आस्था या सोशल मीडिया ट्रेंड? जानिए क्यों डीजे और बाइक्स के दौर में भी अटूट है शिव भक्तों क... विश्व हाथी दिवस पर कॉर्बेट लैंडस्केप से अच्छी खबर के साथ चिंता भी, हाथियों की संख्या बढ़कर हुई 1,226 टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दोबारा कार्यकाल लेने से किया इनकार, बोर्ड से नया उत्तराधिकारी ... पाकिस्तान में गहराया पेट्रोल संकट: डीलरों ने सरकार को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम, 15 अगस्त से देशव्या... बिहार में आसमान से बरसी आफत, बांका, लखीसराय और जमुई में ठनका गिरने से 9 की मौत; ₹4-4 लाख मुआवजे की घ... हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हाहाकार: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, मंडी और शिमला में बिजली-प...

रोहित की टीम इंडिया में वापसी लेकिन छिन गई कप्तानी, विराट समेत ऑस्ट्रेलिया जाएंगे ये खिलाड़ी

25

टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है. भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलियाई दौरा 19 अक्टूबर से 8 नवंबर तक चलेगा. इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेले जाएंगेइस दौरे के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया हैवनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम में चुना गया हैये दोनों दिग्गज आईपीएल 2025 के बाद पहली बार मैदान पर नजर आएंगे.

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान

टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम का ऐलान किया. इसी के साथ भारत को वनडे फॉर्मेट के लिए नया कप्तान भी मिल गया. अब शुभमन गिल टेस्ट के साथ-साथ वनडे में भी टीम का कमान संभालेंगे. यानी रोहित शर्मा अब बतौर बल्लेबाज टीम का हिस्सा होंगे. रोहित दिसंबर 2021 के बाद पहली बार बतौर खिलाड़ी टीम में चुने गए हैं.

 

रोहित शर्मा के साथ-साथ विराट कोहली भी वनडे टीम में लौट आए हैं. इन दोनों खिलाड़ियों ने भारत के लिए आखिरी मैच 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान खेला था. यानी ये दोनों खिलाड़ी लगभग 7 महीने के बाद टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.बता दें, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय टीम पहली बार कोई वनडे सीरीज खेलने वाली हैवहींदिसंबर 2020 के बाद भारतीय टीम पहली बार ऑस्ट्रेलिया में कोई वनडे सीरीज खेलेगी.

जसप्रीत बुमराह को दिया गया आराम

जसप्रीत बुमराह को इस दौरे पर वनडे सीरीज से आराम दिया गया है. वह फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेल रहे है, जिसके चलते ये फैसला लिया गया है. वहीं, ऋषभ पंत भी इस दौरे से बाहर हैं. उन्हें इंग्लैंड दौरे पर चोट लगी थी. इनके अलावा हार्दिक पंड्या भी चोट के चलते इस दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं होंगे.

 

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे टीम –

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहलीश्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डीवॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राण, मोहम्मद सिराजअर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुल जुरेल, यशस्वी जायसवाल.

 

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टी20 टीम –

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डीशिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराहअर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणासंजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.