Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व... Chhotanagpur Zone Alert: पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आईजी ने दिए सख्त निर्देश, अतिरिक्त पुलिस बल की ह... Dhanbad News: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर धनबाद में निकली भव्य मशाल और बाइक रैल... Sahkar Se Samriddhi: छत्तीसगढ़ में सहकारिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए विशेष कार्... GPM News: गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल में मिला नवजात का शव, सीसीटीवी खंगालने के बाद भी नही... Singapore India Network Forum: छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और AI डाटा सेंटर का काम शुरू, निवेश के दिखन... Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सिंगापुर यात्रा संपन्न, छत्तीसगढ़ को मिला ₹350 करोड़ का नय... Kanker News: अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, क्षेत्रवासियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन ध... BMSICL Controversy: 307 करोड़ के मेडिकल टेंडर में धांधली का मामला, कोर्ट ने 19 नवंबर तक तलब किया जवा...

प्यार का खूनी अंत! प्रेमी से मिलने आई युवती को सनकी ने ‘नीले ड्रम’ में डुबोकर मारा

23

मध्य प्रदेश के देवास में एक सनकी आशिक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. लड़की अपने बॉयफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंची थी, लेकिन उसे क्या पता था कि वहां मौत उसका इंतजार कर रही है. घटना को अंजाम देने के दो दिन बाद बुधवार शाम आरोपी ने सिटी कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया. दरअसल 19 वर्षीय युवती अपने प्रेमी मोनू उर्फ मनोज चौहान से मिलने वैशाली एवेन्यू स्थित उसके कमरे पर पहुंची थी. लेकिन आरोपी पहले से ही खौफनाक साजिश रच चुका था. उसने कमरे में एक ड्रम खरीदकर उसमें पानी भरकर रखा था. जैसे ही युवती कमरे पर पहुंची, आरोपी ने उसकी ड्रम में डुबाकर हत्या कर दी, और फिर लाश के हाथ-पैर बांधकर फरार हो गया.

लड़की के घरवालों ने जब संपर्क करने की कोशिश की तो मोनू ने उन्हें गुमराह किया. उसने कहा कि लड़की किसी से बात नहीं करना चाहती. परिजनों ने उसे भरोसे में लेकर जब शादी की बात कही तो आरोपी ने बुधवार को Whatsapp पर कहा कि एक बैड न्यूज़ है. मैंने उसे 29 सितंबर को ही मार दिया था. और उसका शव मेरे कमरे पर है. जानकारी लगते ही CSP सुमित अग्रवाल, सिटी कोतवाली टीआई श्याम चंद्र शर्मा और FSL टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए.

आरोपी ने किया सरेंडर

आरोपी मोनू पहले मृतका के घर के पास किराए के मकान में रहता था. इसी दौरान दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन आरोपी को शक था कि लड़की किसी और से भी संपर्क में है. इसी बात से नाराज होकर उसने उसकी हत्या की साजिश रच डाली. वारदात को अंजाम देने के बाद मोनू देवास से भाग गया. वो पहले उज्जैन, फिर दिल्ली और उसके बाद भोपाल गया. लेकिन आखिरकार देवास लौटकर बुधवार शाम पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.

युवती को पानी में डूबो कर मारा

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी मोनू उर्फ मनोज चौहान से बारीकी से हर पहलू पर पूछताछ में जुटी हुई है. वहीं मृतका का पोस्टमार्टम गुरुवार को इंदौर में एक्सपर्ट पैनल के द्वारा होने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. इसके बाद देवास में उसका अंतिम संस्कार किया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.