Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और ... DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ...

तत्काल कार्रवाई से बची जान, पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया

26

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे में घायल 4 लोगों को समय पर जियावन पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जिससे सभी घायलों की जान बच गई. घटना जियावन थाना क्षेत्र के सरौंधा की है.दोपहर लगभग 3 बजे दो बाइक की आपस में जोरदार टक्कर हो गई.घटना में दोनों बाइक में सवार चारो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.हालांकि जियावन थाना प्रभारी और उनकी टीम की तत्परता से समय रहते घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.इनमें एक बच्ची भी थी.

जियावन थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने दुर्गा विसर्जन के दिन ड्यूटी के दौरान बैनाकुंड जाते समय घटना स्थल पर कुछ लोगों की भीड़ देखी थी.थाना प्रभारी ने घायलों को तत्काल अपने और निजी वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचाया.

देवसर अस्पताल के डॉक्टर संजय पटेल ने तत्परता दिखाई.उन्होंने मरीजों की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया.चारों घायलों में ढीलरी निवासी रामजी बैगा की हालत बेहद गंभीर लग रही थी.

सिविल सर्जन डॉ. कल्पना रवि ने बताया कि घायल रामजी बैगा को आर्थोपेडिक्स वार्ड में भर्ती किया गया है.अभी उसकी हालत ठीक है.फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.