Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गृह मंत्री अमित शाह ने पोती की जिद पर सिनेमाघर में देखी फिल्म 'रामायण': निर्माता नमित मल्होत्रा ने स... क्राइस्टचर्च टेस्ट में न्यूजीलैंड की स्थिति मजबूत: तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक कीवी टीम ने बनाई ... भीलवाड़ा में जहाजपुर विधायक और एसपी के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल: उपप्रधान चुनाव के दौरान पुल... बढ़ती महंगाई पर लगाम कसने के लिए इस हफ्ते आ सकती है RBI की मौद्रिक नीति: बेंचमार्क रेपो रेट में 25 आ... दिल्ली-एनसीआर में बसाया जाएगा नया शहर 'न्यू नोएडा': दादरी से खुर्जा के बीच 80 गांवों की जमीन पर तैया... चेन्नई में इंडिया गठबंधन के दिग्गजों की एमके स्टालिन से अहम मुलाकात: एक घंटे तक चला मंथन, राहुल गांध... संभल में राज्यसभा सांसद के बेटे के रिसेप्शन में बड़ी वारदात: पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी की कटी ज... नई दिल्ली के भारत मंडपम में भूपेन हजारिका जन्म शताब्दी का समापन: पीएम मोदी ने तंज कसते हुए की 'नाराज... सुर्खियों में मदुरै की ऐतिहासिक तिरुपरंकुंड्रम पहाड़ी: एक ही स्थान पर मौजूद हैं मुरुगन मंदिर, जैन अव... परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना: इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस क...

बिहार पुलिस SI भर्ती 2025: 1799 पदों पर निकली वैकेंसी, महिलाओं को 35% आरक्षण

32

 बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. पुलिस एसआई के कुल 1799 पदों पर बहाली के लिए आवेदन मांगे गए हैं. कुल पदों में 35 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं. इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर 26 अक्टूबर या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि चयन कैसे किया जाएगा.

 

Bihar Police SI Vacancy 2025: आवेदन के लिए कितनी होनी चाहिए उम्र?

आवेदन करने वाले कैंडिडेट की उम्र 20 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए. उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 से की जाएगी. वहीं बीपीएसएससी के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग सहित आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी दी गई है. सभी वर्ग के आवेदकों के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपए निर्धारित की गई है.

Bihar Police SI Bharti 2025 How to Apply: इन स्टेप्स में करें अप्लाई

  • BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर दिए गए पुलिस एसआई अप्लाई लिंक पर क्लिक करें.
  • डिटेल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें और फाॅर्म भरें.
  • आवश्यक डाॅक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • आवेदन फीस जमा करें और सबमिट करें.

Bihar Police Bharti 2025: कैसे होगा चयन?

पुलिस एसआई पदों पर आवेदकों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, पीईटी, मेडिकल टेस्ट और डाॅक्टूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए किया जाएगा. चयनित होने के लिए अभ्यर्थी को सभी चरणों में सफलता प्राप्त करनी होगी. बहाली से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक वैकेंसी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं.

Bihar Police SI Salary: बिहार पुलिस एसआई को कितनी मिलती है सैलरी?

बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर की बेसिक 35,400 रुपए प्रति माह होती है और यह लेवल-6 के तहत आता है. महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और परिवहन भत्ता (TA) जोड़ने के बाद एसआई को हर महीने करीब 49,000 से 54,000 रुपए के बीच इन-हैंड सैलरी मिलती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.