Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

रूस से फिलीपींस तक हर दिन 60 भूकंप, रिंग ऑफ फायर में बढ़ी हलचल

27

फिलिपींस में 6.9 तीव्रता के भूकंप से कोहराम मचा है. पूरे देश में 69 लोगों के मारे जाने की खबर है. रूस के बाद फिलिपींस में आए भूकंप ने उन देशों की चिंता बढ़ा दी है, जो रिंग ऑफ फायर की जद में हैं. पिछले एक साल में रिंग ऑफ फायर पर स्थित देशों में भूकंप के 21700 (हर दिन औसतन 60) झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप के ये सभी झटके 1.5 तीव्रता से अधिक के महसूस किए गए.

आखिर रिंग ऑफ फायर है क्या?

रिंग ऑफ फायर प्रशांत महासागर को घेरने वाला एक भूकंपीय या ज्वालामुखी पट्टी है, जिसकी लंबाई करीब 40 हजार किलोमीटर है. भूकंप के अधिकांश झटके इसी इलाके में आते हैं. इसे रिम या पैसिफिक बेल्ट भी कहते हैं.

एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर के 75 प्रतिशत ज्वालामुखी रिंग ऑफ फायर इलाके में ही स्थित हैं. अलेक्ज़ेंडर पी. लिविंगस्टन ने 1906 में इसके बारे में दुनिया को सबसे पहले बताया.

रिंग ऑफ फायर की जद में रूस, जापान, फिलिपींस, अमेरिका, ग्वाटेमाला, कनाडा, मेक्सिको जैसे 36 देश या आइसलैंड है. रिंग ऑफ फायर में करीब 10 टेक्टोनिक प्लेट सक्रिय है.

इनमें कैरिबियन प्लेट, ओखोट्स्क प्लेट, ज्वान डी फुका प्लेट, कोकोस प्लेट, साउथ अमेरिकन प्लेट, नॉर्थ अमेरिकन प्लेट, नाज्का प्लेट प्रमुख हैं.

यहीं पर क्यों लगते हैं भूकंप के ज्यादा झटके?

रिंग ऑफ फायर को टेक्टोनिक प्लेट का जंक्शन भी कहा जाता है. यहां आपस में टेक्टोनिक प्लेंटे एक दूसरे से टकराती है. कई फॉल्ट लाइन एक्टिव होने की वजह से रोज इस क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं.

दुनिया के 90 फीसद भूकंप इसी इलाके में दर्ज किए जाते हैं. WHO की मानें तो दुनिया में भूकंप से हर साल औसतन 40 हजार लोगों की मौत हो जाती है.

दरअसल विश्व स्वास्थ संगठन ने साल 1998 से 2017 तक को लेकर एक रिपोर्ट जारी की थी. इस रिपोर्ट में कहा गया था कि पूरी दुनिया में भूकंप की वजह से 7 लाख 50 हजार लोग मारे गए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.