कादियां: कादियां में आज सुबह तीन नाबालिग लड़कियां रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गईं। लड़कियां स्कूल की परीक्षा देने के बाद घर लौट रही थीं, लेकिन रास्ते में अचानक लापता हो गईं।
परिजनों ने स्कूल और रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मामला थाना कादियां में दर्ज कर लिया गया है। पुलिस शहर के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और सभी संभावित सुराग जुटा रही है। थाना प्रभारी गुरमीत सिंह का कहना है कि जैसे ही ठोस सुराग मिलेगा, तीनों लड़कियों को तुरंत खोजा जाएगा। पूरे इलाके में घटना से डर और चिंता का माहौल है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.