Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

दिल्ली-NCR में बदला मौसम, दिन में ही छाया अंधेरा; दशहरे पर कैसा रहेगा हाल?

31

दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी शुरू हो गई है. बादलों ने पूरा आसमान घेर लिया है. दिन में अंधेरा छा गया है. मौसम विभाग ने भी मंगलवार और बुधवार को दिल्ली और आस-पास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई है. नवरात्री के अष्टमी और नवमी के दिन यानी मंगलवार और बुधवार को बारिश से दिल्ली के तापमान में गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा या बूंदाबादी हो सकती है. इसी के साथ चिलचिलाती गर्मी और उमस से भी लोगों को राहत मिल सकती है.

कैसा रहेगा मौसम?

नोएडा और दिल्ली से सटे इलाकों में बारिश हो रही है. अनुमान है कि दिल्ली के अन्य इलाकों में भी मंगलवार की शाम तक बारिश का दौर देखा जा सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ये सामान्य तपामान से 5.4 डिग्री अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

कुल मिलाकर दिल्ली के तापमान के 25 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. ये 2023 से अब तक सितंबर का सबसे गर्म दिन था. इससे पहले 5 सितंबर 2023 को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.