Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

शरद पूर्णिमा की रात चुपचाप कर लें यह उपाय, सालभर लक्ष्मी जी का मिलेगा साथ

38

Sharad Purnima 2025 Upay: साल 2025 में शरद पूर्णिमा का पर्व 6 अक्टूबर 2025, सोमवार को मनाया जाएगा. इस दिन का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. हिंदू धर्म में सभी 12 पूर्णिमा में से सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है शरद पूर्णिमा. शरद पूर्णिमा वर्ष में एकमात्र ऐसा दिन होता है जब चन्द्रमा सभी सोलह कलाओं के साथ निकलता है.

भगवान श्री कृष्ण को सोलह कलाओं से परिपूर्ण अवतार माना जाता है और भगवान श्री कृष्ण को भगवान विष्णु का पूर्ण अवतार माना जाता है. जबकि भगवान श्री राम को केवल बारह कलाओं का संयोजन माना जाता है.

शरद पूर्णिमा 2025 तिथि

  • इस दिन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 06 अक्टूबर, सोमवार को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगी.
  • वहीं पूर्णिमा तिथि समाप्त 7 अक्टूबर 2025 को सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर होगी.
  • शरद पूर्णिमा के दिन चन्द्रोदय का समय शाम 05 बजकर 27 मिनट रहेगा.

शरद पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की कथा की जाती है. इस कथा को करने से घर में धन और सुख-शांति आती है. शरद पूर्णिमा के दिन इस कथा को करने का विशेष महत्व है.

इस दिन किए गए उपाय से मां लक्ष्मी की कृपा पूरे साल घर-परिवार पर बनी रहती है और शुभ फल की प्राप्ति होती है. इस दिन धन और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए करें यह उपाय.

मां लक्ष्मी की पूजा

इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधि पूर्वक पूजा-अर्चना करें. साथ ही मां को सफेद रंग की मिठाई का भोग जरूर लगाएं.

कनकधारा स्तोत्र का पाठ

मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए “ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः” मंत्र का जप करें. साथ ही शरद पूर्णिमा के दिन कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें.

सुपारी का उपाय

धन लाभ के लिए शरद पूर्णिमा की रात को सुपारी पर लाल धागा लपेटकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें और अगले दिन इसे अपने घर में अपनी तिजोरी में रखें. इस उपाय को करने से घर परिवार पर धन की कमी नहीं होती.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.