Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र... नोटबंदी के 10 साल और 'खजांची' का 10वां जन्मदिन, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला दिल्ली की जहरीली हवा और AQI आंकड़ों के अंतर पर CPCB की सफाई, पवन खेड़ा ने सरकार को घेरा हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नोएडा की आईटी कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत पूरे परिवार की... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ चौकी पर आतंकी हमला, लश्कर कमांडर लतीफ भट पर शक

डेढ़ साल के मासूम को सड़क पर छोड़ DAM में कूदे पति पत्नी, 4 साल पहले हुई थी लव मैरिज, वजह हैरान कर देगी

30

बैतूल: बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह, पारिवारिक विवाद के चलते शुभम करदाते और उनकी पत्नी रोशनी ने अपने डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे को सड़क किनारे छोड़ दिया और भूखा खेड़ी बांध में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, शुभम ने इस दौरान अपने मामा मुन्ना परिहार को फोन कर बुलाया था। लेकिन जब तक मुन्ना वहां पहुंचे, तब तक दंपत्ति पुल से कूद चुके थे।

मौके पर पुलिस और SDERF टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाले और उन्हें मुलताई अस्पताल ले जाकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी देवकरण डहरिया ने बताया कि शुभम और रोशनी का करीब चार वर्ष पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा पाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.