बठिंडा: बठिंडा केंद्रीय जेल में आज दोपहर 3 कैदियों और एक हवालाती के बीच खूनी झड़प हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि खूनी रूप धारण कर गया। मारपीट में चारों को गंभीर चोटें आई हैं।
घायलों को तुरंत बठिंडा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार 3 की हालत नाज़ुक बनी हुई है। घायलों में गुरप्रीत सिंह, अनुप, साजन और दूसरा गुरप्रीत सिंह शामिल हैं। सभी को डाक्टरी निगरानी में रखा गया है।
झगड़े के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अंदरूनी रंजिश और आपसी वैर-विरोध को इस झगड़े की वजह माना जा रहा है। जेल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.