Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Legal News Delhi: नियमों का उल्लंघन कर कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुए एडवोकेट, भरना होगा भारी ज... Gwalior BSF News Update: बीएसएफ अकादमी के श्वान प्रशिक्षण केंद्र में भूटान के बेल्जियन मेलिनोइस कुत्... Raipur Jail Extortion and Assault: ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट और शरीर पर चोट के निशान... रायपुर जेल... MP Ex IAS Officer Killed: भोपाल में पूर्व आईएएस के घर सनसनीखेज कत्ल, पत्नी के साथ रहते थे अधिकारी, न... Maharashtra FDA New Rules: महाराष्ट्र एफडीए के कड़े निर्देश, बेबी फूड और फॉर्मूला मिल्क के पैकेट पर ... Gwalior Master Plan 2035 Controversy: बिल्डरों और अफसरों की मिलीभगत पर शासन की मुहर, टीएंडसीपी आयुक्... IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो...

बाढ़ के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, हरजोत बैंस ने कांग्रेस और भाजपा पर साधा निशाना

37

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान बाढ़ के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि आज विधानसभा की कार्यवाही का उद्देश्य भविष्य की योजना बनाना और बाढ़ से प्रभावित लोगों के जख्मों पर मरहम लगाना था, लेकिन कांग्रेस ने इस गंभीर मुद्दे पर सिर्फ राजनीति की। बैंस ने कहा कि बाढ़ के दौरान पंजाब के कई नेताओं, गायकों, समाजसेवियों और धार्मिक हस्तियों ने लोगों के लिए अच्छे काम किए। दुख की घड़ी में ही पता चलता है कि असल में कौन किसके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान बीमार पड़ गए, लेकिन कांग्रेस ने उन पर भी राजनीति की। “बीमारी किसी के हाथ में नहीं होती, कोई भी बीमार हो सकता है।”

उन्होंने भाजपा पर भी हमला बोला और कहा कि बाढ़ के दौरान भाजपा ने भी पंजाब का हाथ नहीं थामा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पिछले 10 दिनों से प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांग रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें समय नहीं मिला है, जबकि प्रधानमंत्री तमिलनाडु का दौरा कर चुके हैं। बैंस ने कहा कि अगर आज भी सिर्फ राजनीति ही करनी है, तो जनता का पैसा बर्बाद करने का कोई मतलब नहीं है।

बैंस ने कहा कि पंजाब हमेशा से ही आहत रहा है, कुछ गैरों ने, कुछ अपनों ने और कुछ कुदरत ने। उन्होंने कहा कि 1947 का बंटवारा, 1984 के दंगे, 1988 की घटनाएं और प्राकृतिक आपदाओं ने पंजाब को तोड़ दिया। पंजाब में धार्मिक स्थलों पर हमले हुए, पंजाब के माथे पर चिट्टे का तेजाब फेंका गया और अब पंजाब फिर से बाढ़ से आहत है। उन्होंने कहा कि 5लाख एकड़ से ज्यादा फसलें बर्बाद हो गई हैं और पंजाब की समृद्धि फसलों से जुड़ी है। जिन घरों में पहले लोग गंदे जूते अंदर नहीं आने देते थे, अब वे मिट्टी से भर गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.