Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां... Kashi Vishwanath Mahashivratri 2026: काशी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 3 KM लंबी लाइन; जानें बाबा विश्... Uzma Khan Kanwar Yatra: मुराद पूरी हुई तो कांवड़ लेकर निकलीं उजमा खान, महादेव की भक्ति में लीन होकर ...

सत्र में जसविंदर भल्ला सहित इन दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि

3

 पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र आज शुरू हो गया है। सदन में कार्यवाही आज सुबह 11 बजे शुरू हुई, जिसमें सबसे पहले दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। जिन दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई, उनमें सरदार हरमेल सिंह टौहड़ा (पूर्व मंत्री), रघुबीर सिंह, भानु प्रताप सिंह मनकोटिया (लेफ्टिनेंट कर्नल), शहीद दलजीत सिंह (एएलडी), शहीद रिंकू सिंह (लांसनायक), शहीद प्रितपाल सिंह (लांसनायक), हरमिंदर सिंह (सिपाही), जसविंदर सिंह भल्ला (अभिनेता  कॉमेडियन) और चरणजीत आहूजा (संगीतकार) शामिल हैं।

सदन में पंजाब में आई बाढ़ के दौरान दिवंगत हुए आम नागरिकों के प्रति भी शोक व्यक्त किया गया। इसके अलावा, भाजपा नेता अश्विनी शर्मा के भाई राम प्रसाद शर्मा के निधन पर भी शोक व्यक्त किया गया। इन दिवंगत आत्माओं के लिए सदन में कुछ देर के लिए मौन रखा गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र 26 से 29 सितंबर तक चलेगा। गौरतलब है कि पंजाब बाढ़ से तबाह हो गया है। इसी मुद्दे पर चर्चा के लिए पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। इस सत्र के दौरान विपक्षी दल के सदस्य बाढ़ से हुए नुकसान और राहत एवं बचाव कार्यों या अन्य मुद्दों को लेकर हंगामा कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.