Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

देवर को दिल दे बैठी भाभी, पति को चला पता तो दी ऐसी मौत, जानकर आपके भी पसीने छूट जाएंगे

34

बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें पत्नी और देवर ने मिलकर पति की हत्या कर दी। यह मामला राजपूर थाना क्षेत्र के ग्राम खलकड़ से जुड़ा है। मृतक की पहचान अजय पवार के रूप में हुई है। पिछले दिनों इंदिरा सागर नहर में अजय की लाश मिलने के बाद राजपूर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। एसडीओपी आयुष अलावा ने बताया कि मनोवैज्ञानिक और तकनीकी माध्यम से आरोपियों की तलाश की गई। जांच में मृतक के भाई सुमित पवार का नाम संदेह के घेरे में आया और पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

सुमित पवार ने पुलिस को बताया कि उसकी भाभी छाया और उसके बीच प्रेम संबंध थे। जब मृतक को इसकी जानकारी हुई तो अजय विवाद करने लगा। इसके बाद परिजनों ने अजय और उसकी पत्नी को ग्राम खलकड़ में रहने के लिए भेज दिया। सुमित ने बताया कि इस दौरान उसने हत्या की साजिश रची। इस बीच एक दिन अजय इंदौर से घर लौट रहा था, तब उसने किराए की कार ली। सुमित पवार ने मानपुर से बियर खरीदी और अजय को पिलाई। इसके बाद अजय घर पर सो गया। सुमित ने घर से गाड़ी खराब होने का बहाना बनाकर अपनी दादी से रस्सी मांगी, जिसमें छाया भी शामिल थी। दोनों ने पहले बड़े पत्थर से अजय के सिर पर वार किया, फिर छाया ने उसके गले में रस्सी डाली और उसे कार से खींचकर नहर में फेंक दिया।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने मृतक की पत्नी छाया और देवर सुमित पवार को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह मामला बड़वानी में पूरे इलाके में सनसनी फैलाने वाला है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.