Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पटवारी से बन गया नायब तहसीलदार, लेकिन अब खुला राज… कैसे पहुंचा इस मुकाम पर

26

कुरुक्षेत्र: हरियाणा विकास प्राधिकरण की कुरुक्षेत्र में नए बस स्टैंड के नजदीक 40 करोड़ से अधिक की जमीन को फर्जी तरीके से पत्र जारी कर रिलीज करने के प्रयास में आरोपी भूमि अर्जन कार्यालय पंचकूला के तत्कालीन नायब तहसीलदार शिवराज की मुश्किलें बढ़ गई है। दरअसल इनकी ज्वॉइनिंग ही सवालों के घेरे आ गई है।

आरोप है कि बिना पटवार परीक्षा पास किए एचएसवीपी में व भू-अभिलेख विभाग में तत्कालीन अधिकारियों से मिलीभगत कर नायब तहसीलदार ने 1995 में अनुबंध आधार पर पटवारी की नौकरी हासिल की। योग्यता पूरी न होते हुए भी नायब तहसीलदार तक की पोस्ट पर पहुंच गया।

30 साल से अधिक समय से वह भूमि अर्जन विभाग में पटवारी से लेकर नायब तहसीलदार की पोस्ट पर पहुंच गया। जांच में आरोप सही मिलने पर एसीबी पंचकूला के इंस्पेक्टर श्यामलाल की शिकायत पर अब नायब तहसीलदार सहित जिम्मेदारों पर धोखाधड़ी व फर्जी दस्तावेज तैयार करने सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी शिवराज सिंह वर्तमान में रोहतक में भूमि अर्जन कार्यालय में बतौर नायब तहसीलदार सेवाएं दे रहा है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.