Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... शिवपुरी में वन विभाग का पिंजरा फेल, ग्रामीणों का 'देसी जुगाड़' हिट: चंदे के बकरे से 24 घंटे में कैद ... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में जनसेवा को बताया सबसे बड़ी...

वैभव सूर्यवंशी ने मारा ऐसा आसमानी छक्का, जमीन पर लौटी ही नहीं गेंद

26

भारतीय अंडर 19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 51 रनों से हरा दिया. इस मैच में भी वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ 70 रनों की पारी खेलते हुए 6 छक्के लगाए. इसमें से एक छक्का उन्होंने इतना कमाल लगाया कि गेंद जमीन पर लौटी ही नहीं. वो आसमान से नीचे तो आई लेकिन जमीन पर गिरी नहीं. आइए आपको बताते हैं कि आखिर मामला क्या हैदरअसल वैभव सूर्यवंशी ने जो पहला छक्का लगाया था वो स्क्वायर लेग एरिया में गया, जहां एक पेड़ लगा हुआ था. गेंद उस पेड़ पर गई और वहीं अटक गई.

सूर्यवंशी का आसमानी छक्का

वैभव सूर्यवंशी को ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने शॉर्ट पिच गेंदों से टेस्ट करने की कोशिश की लेकिन शायद वो नहीं जानते थे कि ये खिलाड़ी गजब के कट और पुल लगाता है. सूर्यवंशी को जैसे ही छाती की ऊंचाई पर बॉल मिली, उसे उन्होंने पूरी ताकत से पुल कर दिया और गेंद इयान हीली ओवल मैदान के पेड़ पर जाकर अटक गई. इसके बाद एक बच्चा उस पेड़ पर चढ़ता नजर आया. उस बच्चे को गेंद मिली या नहीं इसके बारे में पता नहीं चल सका है.

सूर्यवंशी ने तोड़ा रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में एक बार फिर अपना जलवा दिखाते हुए ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया. ये उनके लिस्ट ए करियर का पहला अर्धशतक भी है. वैभव सूर्यवंशी इसके साथ ही यूथ वनडे कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय भी बन गए है. उन्होंने 38 छक्के लगाने वाले उनमुक्त चंद का रिकॉर्ड तोड़ा. वैभव के अब 41 छक्के हो गए हैं.

इंडिया अंडर-19 टीम ने जीती सीरीज

इंडिया अंडर-19 टीम ने दूसरा यूथ वनडे भी आसानी से जीत लिया. इस जीत के साथ ही सीरीज भी उसके नाम हो गई. अब तीसरा मुकाबला 26 सितंबर को खेला जाएगा. वैभव सूर्यवंशी से इस मैच में भी ताबड़तोड़ बैटिंग की उम्मीद रहेगी. वैसे सूर्यवंशी से अच्छी बल्लेबाजी इस सीरीज में अभिज्ञान कुंडू ने की है जिन्होंने दोनों मैचों में अर्धशतक लगाया है. पिछले मैच में उन्होंने नाबाद 87 रन बनाए थे वहीं दूसरे मैच में उनके बल्ले से 71 रन निकले.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.