Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों की अब खैर नहीं, हो रही सख्त कार्रवाई

6

लुधियाना : शहर में शराब का सेवन कर ड्राइविंग करने वाले चालकों के चालान लगातार जारी हैं। बीते सप्ताह भी ट्रैफिक पुलिस द्वारा ऐसे 150 चालक ट्रैफिक पुलिस ने काबू किए हैं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा ड्रंकन ड्राइविंग पर नकेल कसने के लिए लगातार की जा रही कार्रवाई के दौरान सप्ताह में 3 दिन विशेष रूप से नाकाबंदी कर चालान किए जा रहे हैं जिनमें बुधवार, शुक्रवार और शनिवार का दिन शामिल है। इन 3 दिनों में ट्रैफिक पुलिस द्वारा 4 जगह पर नाकाबंदी की जाती है। हर दिन नाकों की लोकेशन बदल दी जाती है ताकि अधिक से अधिक प्वाइंट को कवर किया जा सके।

नाकों पर वाहन चालकों को रोककर उनका एल्कोमीटर की सहायता से एल्कोहल टैस्ट किया जाता है। टैस्ट में अल्कोहल की मात्रा 30 मिलीग्राम से अधिक आने पर चालक का ड्रंकन ड्राइविंग के जुर्म में चालान किया जा रहा है जिसकी जुर्माना राशि 5 हजार रुपए है। इसके साथ ही चालक का ड्राइविंग लाइसैंस भी 3 माह के लिए सस्पैंड किया जाता है। ट्रैफिक विभाग के ए.सी.पी. जतिन बांसल ने कहा कि शराब का सेवन कर ड्राइविंग करना खतरे से खाली नहीं। लोग ड्राइविंग के दौरान शराब का सेवन करने से परहेज करे। ट्रैफिक पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.