Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

रोबिन उथप्पा से ED की पूछताछ, युवराज सिंह की अगली बारी, जानें क्या है मामला?

59

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में अपनी जांच को तेज कर दिया है. मंगलवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोबिन उथप्पा ED के मुख्यालय पहुंचे, जहां उनसे वाल-जवाब किए जाएंगे. यह केस अब क्रिकेटरों से लेकर बॉलीवुड सितारों तक फैल चुका है, जिसमें युवराज सिंह, उर्वशी रौतेला और सोनू सूद जैसे नाम शामिल हैं. एजेंसी इन हस्तियों से ऐप के प्रमोशन, संपर्क स्रोत और प्राप्त भुगतान के बारे में जानकारी लेना चाहती है.

रोबिन उथप्पा से ED की पूछताछ

रोबिन उथप्पा को 22 सितंबर को ED ने हाजिर होने का आदेश दिया थ. वह प्रमोशनल वीडियो में नजर आ चुके हैं, जिसके चलते जांच एजेंसी ने उनके कॉन्ट्रैक्ट, लेन-देन और ऐप के साथ जुड़ाव पर फोकस किया. सूत्रों के मुताबिक, ED को शक है कि सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट्स ने इस प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई, जिससे करोड़ों रुपए का नुकसान निवेशकों को हुआ. ऐसे में ED उनसे जानना चाहती है कि सट्टेबाजी से जुड़ी इस एप का प्रमोशन करने के लिए उनसे किसने संपर्क किया और प्रमोशन के बदले में इन्हें भुगतान किस रूप में किया गया.

ED ने पूर्व स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह को 23 सितंबर और अभिनेता सोनू सूद को 24 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है. युवराज 1xBet के प्रमोशन से जुड़े रहे हैं. वहीं, सोनू सूद को भी इसी तरह के नोटिस का सामना करना पड़ रहा है. इससे पहले उर्वशी रौतेला, जो 1xBet की भारत ब्रांड एंबेसडर हैं, उनको 16 सितंबर को बुलाया गया था, लेकिन वे अभी तक हाजिर नहीं हुईं हैं. इस केस में ED ने पहले ही पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन और सुरेश रैना से पूछताछ कर ली है. दोनों को प्रमोशनल गतिविधियों और भुगतान के स्रोतों पर घंटों सवालों का सामना करना पड़ा था.

क्या है 1xBet मामला?

1xBet एक ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म है, जो भारत में अवैध रूप से संचालित हो रहा है. यह प्लेटफॉर्म भारतीय कानूनों का उल्लंघन करते हुए अवैध सट्टेबाजी गतिविधियों में लिप्त है. केंद्रीय एजेंसियों ने इस प्लेटफॉर्म के वित्तीय लेन-देन, कर चोरी और डेटा सुरक्षा उल्लंघनों की जांच शुरू की है. पहले भारत में ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए कोई केंद्रीय कानून नहीं था, लेकिन कई राज्य इसे बैन करते हैं. 2023 में, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने 174 अवैध सट्टेबाजी ऐप्स पर बैन लगाया था, जिसमें 1xBet भी शामिल है. इसके अलावा, 2025 में प्रोमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग एक्ट पारित किया गया, जो ऑनलाइन सट्टेबाजी को बैन करता है और इसके लिए दंड का प्रावधान करता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.