Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह की दूसरी शादी, जानिए कौन हैं दुल्हन अमरीन?

28

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. वो दूसरी बार शादी के बंधन में बंध रहे हैं. आज चंडीगढ़ में विक्रमादित्य की शादी हो रही है. विक्रमादित्य सिंह की दुल्हन का नाम अमरीन सेखो है. अमरीन और विक्रमादित्य एक दूसरे को पहले से जानते हैं, ये दोनों पुराने दोस्त भी रहे हैं.

विक्रमादित्य सिंह का आवास होलीलॉज शादी समारोह के लिए अच्छे से सजाया गया है. शादी के बाद 24 सिंतबर को शिमला के होटल मरीना में रिसेप्शन पार्टी रखी गई है, इस रिसेप्शन पार्टी में कुछ करीबी लोग ही शामिल होंगे.

कौन हैं विक्रमादित्य सिंह की दुल्हन?

अमरीन एक प्रोफेसर हैं. उन्होंने इंग्लिश और साइकोलॉजी में डबल मास्टर्स किया है. इसके अलावा उन्होंने साइकोलॉजी में पीएचडी भी की है. अमरीन पंजाब यूनिवर्सिटी में असिसटेंट प्रोफेसर हैं. अमरीन का संबंध एक सिख परिवार से है, उनके पिता का नाम सरदार जोतिंदर सिंह सेखो और उनकी मां का नाम ओपिंदर कौर है. अमरीन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की है.

विक्रमादित्य का राजनीतिक सफर

17 अक्टूबर 1989 को विक्रमादित्य सिंह का जन्म हुआ. वो अपने पिता वीरभद्र सिंह की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं. वो कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक हैं. फिलहाल वो शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. वो मंत्रिमंडल में लोक निर्माण और शहरी विकास विभाग की जिम्मेदारी संभालते हैं. साल 2024 में उन्होंने मंडी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरकर अभिनेत्री से नेता बनीं कंगना रनौत को चुनौती दी थी, लेकिन इस चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था.

विक्रमादित्य सिंह की पहली शादी

विक्रमादित्य सिंह की पहली शादी 2019 में राजस्थान के आमेट की राजकुमारी सुदर्शना चुंडावत से हुई थी, लेकिन कुछ घरेलू मतभेदों के चलते यह रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चला और नवंबर 2024 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद ही उन्होंने अमरीन से शादी करने की सोची. राजनीति के अलावा विक्रमादित्य की स्पोर्टस में भी रुचि है. वो नेशनल लेवल पर ट्रैप शूटर रह चुके हैं और 2007 में ब्रॉन्ज मेडल भी जीत चुके हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई शिमला के बिशप स्कूल और दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से पूरी की थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.