Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

फेस्टिवल सेल में ऐसे मिलेगा एक्स्ट्रा डिस्काउंट, नोट कर लें 3 शानदार तरीके

7

अमेजन और फ्लिपकार्ट पर फेस्टिवल सेल 23 सितंबर से शुरू होने वाली है. इस फेस्टिव सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन से लेकर टीवी और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज तक हर प्रोडक्ट पर जबरदस्त डिस्काउंट मिलेगा. लेकिन सही पेमेंट मोड चुनकर आप इन डील्स पर और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं. बैंक ऑफर, UPI और वॉलेट कैशबैक मिलाकर कुल फायदा हजारों रुपये तक पहुंच सकता है. फेस्टिवल सेल में डिस्काउंट के साथ-साथ पेमेंट ऑफर से भी बचत का मौका है. जानें, UPI, क्रेडिट कार्ड और वॉलेट से कैशबैक कैसे पाएं.

UPI ट्रांजैक्शन से सीधी बचत

फेस्टिव सीजन में कई बैंक और पेमेंट ऐप्स खास UPI ऑफर ला रहे हैं. उदाहरण के लिए, Amazon Pay UPI से पेमेंट करने पर यूजर्स को 250 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है. वहीं PhonePe या Paytm UPI के जरिए फ्लिपकार्ट पर ट्रांजैक्शन करने पर अतिरिक्त डिस्काउंट का फायदा दिया जा रहा है. छोटे लेन-देन पर भी इंस्टेंट कैशबैक का लाभ मिलता है.

क्रेडिट कार्ड ऑफर्स का बड़ा फायदा

Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival के दौरान HDFC, ICICI, SBI और Axis Bank जैसे बड़े बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा, कई बैंकों ने ईएमआई ट्रांजैक्शन पर नो-कॉस्ट EMI और बोनस कैशबैक भी उपलब्ध कराया है. सही बैंक कार्ड का इस्तेमाल करके ग्राहक बड़ी खरीदारी पर हजारों रुपये तक की बचत कर सकते हैं. खासतौर पर फ्लिपकार्ट पर ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5% कैशबैक हर डील पर मिलेगा. वहीं अमेजन HDFC और SBI क्रेडिट कार्ड पर दमदार कैशबैक देने वाला है.

वॉलेट और प्रीपेड ऑफर्स

Paytm Wallet, Amazon Pay Balance और PhonePe Wallet से पेमेंट करने पर ग्राहकों को कैशबैक या रिवॉर्ड पॉइंट्स मिल रहे हैं. कुछ ऑफर्स ऐसे भी हैं, जहां वॉलेट बैलेंस से पेमेंट करने पर अगली खरीदारी पर अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा. इन प्रीपेड वॉलेट ऑफर्स का इस्तेमाल करके ग्राहक न सिर्फ इस सेल में, बल्कि भविष्य की शॉपिंग में भी फायदा उठा सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.