Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...

नव दुर्गा 2025: बस्तर में सज गया मां दंतेश्वरी का दरबार, शारदीय नवरात्र की तैयारियां पूरी

37

दंतेवाड़ा: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के पावन दरबार में शारदीय नवरात्र को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मां दंतेश्वरी मंदिर में हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में इस बार प्राकृतिक आपदा के कारण दर्शनों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं. जिला प्रशासन, मंदिर प्रबंधन समिति, जनपद प्रतिनिधि, व्यापारी वर्ग और सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में इस संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक मेंं श्रद्धालुओं के रहने, ठहरने, भोजन-पानी और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था पर खास ध्यान रखा जाएगा.

बस्तर में सज गया मां दंतेश्वरी का दरबार: मां दंतेश्वरी के दरबार में हर साल लाखों भक्त देश और विदेश से दर्शनों के लिए पहुंचते हैं. इस साल भी नवरात्र पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने पर घुटनों के बल पैदल चलकर मां के दरबार में पहुंचेंगे. कुछ भक्त मनोकामना पूरी होने पर ऐसा करते हैं तो कुछ भक्त मन्नत लेकर घुटनों के बल चलकर आते हैं. ऐसे भक्तों के लिए दंतेवाड़ा से जगदलपुर मार्ग तक जगह-जगह स्वास्थ्य शिविर और विश्राम पंडाल लगाए गए हैं. यातायात विभाग, पुलिस बल, स्काउट एंड गाइड और एनसीसी की टीमें दिन-रात सेवाएं देंगी, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके.

मंदिर के पुजारी की अपील: मंदिर के पुजारी विजेंद्रनाथ जिया ने बताया कि हाल की प्राकृतिक आपदा के कारण कई रास्ते क्षतिग्रस्त हुए हैं. विशेषकर बायपास मार्ग की पुलिया बह जाने से यातायात पर असर पड़ा है. इस स्थिति को देखते हुए बस, ट्रक और चारपहिया वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किए गए हैं. पुजारी विजेंद्रनाथ जिया ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा तय किए गए नियमों का पालन करें और सुरक्षित रूप से मंदिर पहुंचें.

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए बैरिकेड्स: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन ने कहा कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं. जगह-जगह बैरिकेड लगाए गए हैं, ताकि भीड़ नियंत्रण और यातायात सुचारू रूप से चल सके. इस बार सुरक्षा में DRG, महिला कमांडो, दंतेश्वरी बल, एनसीसी कैडेट्स और स्काउट-गाइड को लगाया गया है. जिले के कई छोटे-बड़े नाले और पुल-पुलिया बह जाने के बाद भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम और व्यवस्थाएं की गई हैं.

बस्तर की आराध्य देवी हैं मां दंतेश्वरी: बस्तर के लोग मां दंतेश्वरी को बस्तर की आराध्य देवी मानते हैं. नवरात्र पर यहां भक्तों का मेला लगता है. मान्यता है कि मां दंतेश्वरी सभी की मनोकामना पूरी करती हैं. मनोकामना लेकर और मनोकामना पूरी होने पर भक्त यहां घुटनों के बल चलकर आते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.