Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बिहार में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक, सभी विभागों को जारी किये गये निर्देश

45

शुक्रवार को बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत अध्यक्षता में जनगणना 2027 के पूर्व परीक्षण को लेकर राज्यस्तरीय जनगणना समन्वय समिति (SLCCC) की बैठक आयोजित की गई. इस समिति का गठन जनगणना के कार्यों को लेकर सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय, अनुश्रवन एवं पर्यवेक्षण करने के उद्देश्य से किया गया है.

बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, शिक्षा विभाग, वित्त विभाग, योजना एवं विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग, सूचना प्रावैधिकी विभाग के अलावा सीतामढ़ी, नवादा और सारण जिला के जिलाधिकारी भी बैठक में मौजूद थे.

इस बैठक में आगामी जनगणना 2027 की रूपरेखा एवं विशेष रूप से पूर्व परीक्षण के आयोजन के संबंध में अहम बिंदुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ.

1. बिहार राज्य के सभी 534 ग्रामीण एवं 263 शहरी प्रशासनिक इकाई के क्षेत्राधिकार के संबंध में चर्चा की गयी .

2. निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय बिहार, पटना के द्वारा राज्य सरकार के द्वारा Boundary Freezing से संबंधित जारी अधिसूचना के आलोक में राज्य के प्रशासनिक क्षेत्राधिकार की सीमाओं में दिनांक 31. 12. 2025 के पश्चात से भारत की जनगणना 2027 का कार्य पूर्ण होने तक की तिथि 31. 3. 2027 तक किसी भी परिवर्तन नहीं किया जाना है.

3. भारत की जनगणना 2027 दो चरणों में सम्पन्न किया जाना है जिसमे पहला चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना जो की राज्य सरकार से परामर्श एवं सुविधानुसार अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच 30 दिनों में सम्पन्न किया जाना है. इसके बाद द्वितीय चरण – वास्तविक गणना (Actual Enumeration) है जो कि 9 से 28 फरवरी 2027 के दौरान निश्चित समय सीमा के अंदर सम्पन्न किया जाना है.

4. जनगणना 2027 प्रथम बार पूर्णतः प्रतिशत डिजिटल मोड में सम्पन्न की जानी है. इससे संबंधित निमलिखित बिंदुओं पर बैठक के दौरान विस्तृत चर्चा हुई –

◦ क्षेत्राधिकार परिवर्तन से संबंधित पोर्टल के माध्यम से प्रशासनिक इकाइयों को अद्यतन किया जाना है.

◦ Census Management and Monitoring System (CMMS) पोर्टल द्वारा पर्यवेक्षक एवं प्रगनक हेतु नियुक्ति पत्र, पहचान पत्र, डिजिटल चार्ज रजिस्टर को तैयार करना एवं जनगणना 2027 से संबंधित कार्य की पर्यवेक्षण एवं निगरानी इत्यादि जनगणना सम्बन्धी कार्य किये जायेंगे.

◦ हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स (HLBs) तथा डिजिटल लेआउट मैप (DLM) की तैयारी.

◦ Self-Enumerationसुविधा नागरिकों को दी जाएगी.

5. प्रशिक्षण व्यवस्था जनगणना कार्य हेतु पांच स्तरों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिनमें सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट, नैशनल ट्रैनर, मास्टर ट्रैनर, फील्ड ट्रैनर, प्रगणक एवं पर्यवेक्षकहोंगे.

6. पूर्व-परीक्षण का आयोजन माह अक्टूबर-नवंबर, 2025 में बिहार राज्य के तीन चार्जों में सम्पन्न किया जाना है. इस कार्य हेतु mobile application का पहली बार प्रयोग किया जाना है. पूर्व परीक्षण कार्य के दौरान Questionnaire ,CMMS पोर्टल, HLO एवं PE मोबाइल ऐप, DLM Mapping App एवं HLB Creator Portal का परीक्षण किया जाना है .

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.