Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ... बिहार के किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर ख... तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों की सनसनीखेज चोरी, यूट्यूबर और बाइक टैक्सी चालक एस... महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचित किए नए वेतन नियम, 5 नवंबर 2026 से पूरे राज्य में लागू हुए नए प्रावधान उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग में खौफनाक वारदात, चलती बाइक पर सवार महिला को बाघ ने जबड़े में दबोचकर ... उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बोरे के अंदर ... बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड शोरूम में 30 कर... हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के 500 फीट गहरी खाई में गिरने से छह युवकों की...

NDRF की तैनाती-पैरा-फील्ड एंबुलेंस-भोजन-कंबल… भारत ने म्यांमार क्या-क्या भेजा, भूकंप से मची तबाही

60

म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने पड़ोसी देश के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है. म्यांमार की मदद करने के लिए भारत ऑपरेशन ब्रह्मा चला रहा है. जिसके तहत म्यांमार को कई तरह की सहायता दी जा रही है. ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत, 29 मार्च को 15 टन राहत सामग्री लेकर एक विमान हिंडन एयरफोर्स बेस से सुबह करीब 3 बजे उड़ा. यह विमान सुबह करीब 8 बजे भारतीय समयानुसार यांगून पहुंचा. इसी बीच चलिए जानते हैं कि भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत अभी तक म्यांमार क्या-क्या भेजा है.

म्यांमार में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का भयानक भूकंप आया. 7.7 तीव्रता काफी ज्यादा होती है. इस भूकंप से पूरे देश में तबाही मच गई, कई आसमान को छूती इमारतें जमींदोज हो गई. इन झटकों के चलते अब तक देश में 1,644 लोगों की मौत हो गई है और 2 हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. वहीं, अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और राहत बचाव का काम किया जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि मौत के आंकड़े बढ़ सकते हैं.

ऑपरेशन ब्रह्मा जारी

भारत ने म्यांमार को इस मुश्किल के समय में कई तरह की सहायता दी है. भोजन, पानी, कंबल की राहत सामग्री के साथ-साथ एनडीआरएफ की टीम की तैनाती की गई है. साथ ही पैरा फील्ड एंबुलेंस को भी वहां पर राहत और बचाव कार्य और मेडिकल में मदद करने के लिए भेजा गया है.

भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत अभी तक म्यांमार क्या-क्या भेजा

  1. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी कि ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत भारत ने 15 टन की राहत सामग्री भेजी. जिसमें टेंट, कंबल, स्लीपिंग बैग, भोजन के पैकेट, स्वच्छता किट, जनरेटर और जरूरी दवाओं राहत सामग्री थी. यह पहली खेप 29 मार्च को की यांगून में पहुंच गई है.
  2. राहत सामग्री के यांगून एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद राहत सामग्री की पहली खेप यांगून में राजदूत अभय ठाकुर ने औपचारिक रूप से यांगून के मुख्यमंत्री यू सो थीन को सौंपी.
  3. इसी के बाद शनिवार को ही भारत ने एनडीआरएफ के 80 सदस्यीय खोज एवं बचाव के लिए ने पी ताव के लिए रवाना किए गए थे. यह दल म्यांमार में बचाव कार्यों में सहायता करेंगे. यह दल शनिवार को रात के समय ही म्यांमार केप्यी ताव में उतरा.
  4. शनिवार को ही भारतीय नेवी के जहाज आईएनएस सतपुड़ा और आईएनएस सावित्री 40 टन मानवीय सहायता लेकर यांगून बंदरगाह की ओर बढ़े.
  5. शनिवार को ही शाम 5:30 बजे के करीब 118 सदस्यीय भारतीय सेना फील्ड हॉस्पिटल यूनिट, महिला एवं बाल देखभाल सेवाओं और 60 टन राहत सामग्री के साथ दो सी-17 विमानआगरा से मांडले के लिए रवाना किए गए थे. टीम म्यांमार के लोगों को मेडिकल और आपातकालीन मेडिकल सेवाएं देने में सहायता करेगी. यह विमान देर रात 11:30 बजे म्यांमार पहुंचा.
  6. इनके साथ ही पांच राहत उड़ानें म्यांमार में उतरी हैं.
  7. भारत की तरफ से भेजा गया एक और C130 विमान 38 कर्मियों के साथ राजधानी शहर प्यी ताव में शनिवार की रात को उतरा. साथ ही इस विमान में 10 टन राहत सामग्री भी भेजी गई थी. म्यांमार को राहत सहायता भेजने के लिए भारत की तरफ से भेजा गया यह तीसरा भारतीय विमान था.

भारत लगातार म्यांमार के हालातों पर नजर बनाया हुआ है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां के शीर्ष नेतृत्व के साथ संपर्क में बने हुए हैं. साथ ही ऑपरेशन के तहत देश को कई तरह की सहायता दी जा रही है जिससे वो इस मुश्किल समय से बाहर आ सके और हालात फिर से बेहतर हो सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.