Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...

ऐसे लोगों के पास कभी नहीं टिकता धन, हमेशा रहती है पैसों की कमी!

45

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में पति-पत्नी के रिश्ते, पारिवारिक जीवन और सफलता को लेकर कई अहम बातों का जिक्र किया गया है. चाणक्य कहते हैं कि कुछ लोगों के पास धन नहीं रुकता और इसके कुछ कारण है. जानें किन लोगों को एक समय पर धन की किल्लत का सामना करना पड़ जाता है. आचार्य चाणक्य एक महान विद्वान जिनकी नीतियां आज भी इतनी प्रासंगिक है कि लोग इन्हें अपनाने में जरा भी नहीं हिचकते हैं. चाणक्य एक बेहतरीन कूटनीतिज्ञ, राजनीतिज्ञ और समाज सेवक थे. उनकी नीतियां इतनी प्रभावी थी कि एक साधारण सा बालक इनके आधार पर शासक बन पाया. आज दुनिया इस बालक को चंद्रगुप्त मौर्य के रूप में जानती है.

चाणक्य नीति में पति-पत्नी के रिश्ते, पारिवारिक जीवन और सफलता को लेकर कई अहम बातों का जिक्र किया गया है. चाणक्य कहते हैं कि कुछ लोगों के पास धन नहीं रुकता और इसके कुछ कारण है. जानें किन लोगों को एक समय पर धन की किल्लत का सामना करना पड़ जाता है.

गलत तरीके से कमाया गया धन

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि गलत तरीके से कमाया गया धन एक समय पर गले की फांस पर बन सकता है. शास्त्रों में भी लिखा है कि ऐसा धन हाथ में टिकता नहीं है. इस तरह का धन कुछ देर की खुशी दे सकता है पर इसका हाथों से जाना तय माना जाता है. इस तरह से कमाया गया धन व्यक्ति को दुख ही दे सकता है.

धोखे से कमाया गया धन

चाणक्य नीति के अनुसार धोखे से कमाया गया धन भी जीवन में दुख एवं अशांति का कारण बनता है. आचार्य कहते हैं कि इस तरह का धन टिकता भी नहीं है. इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में भी कहा गया है कि धोखे से धन कमाने के चलते मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं. ये गलती आपको विनाश की तरफ ले जा सकती है. हाथ में धन न टिकने के अलावा ऐसे लोग कर्ज में भी डूब जाते हैं.

काम के प्रति गंभीर न होना

पारिवारिक या दूसरी समस्याओं के चलते काम में मन न लगना जीवन का हिस्सा है. पर अगर ऐसे हालात लगातार बन रहे तो जीवन में कठिनाइयों के आने में देर नहीं लगती है. चाणक्य नीति के अनुसार जो व्यक्ति अपने काम के प्रति गंभीर नहीं होता है उसे पैसों की किल्लत या कंगाली का सामना करना पड़ जाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.