Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh High Court News: ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग खारिज, 13% होल्ड पदों पर तीन महीने म... CJP Protest Delhi: राजधानी में 23 हजार जवानों की तैनाती, धारा 163 लागू और प्रशासन के कड़े इंतजाम Delhi Chalo Protest: धारा 163 लागू, पुलिस ने नूपुर प्रसाद के हवाले से दी जानकारी; चप्पे-चप्पे पर सुर... MP Power Department Action: जबलपुर में सघन चेकिंग अभियान, चोरी के मामलों में तुरंत काटे गए बिजली कने... Mandsaur Police Action: अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी सफलता, ₹1.75 लाख का मश्रुका और बाइक जप्त Indore Spiritual Update: 81 साल बाद बना ऐसा अद्भुत योग, शहरभर में 1200 से अधिक स्वजन करेंगे पूर्वजों... MP Crime Update: बैसाखी के सहारे एसपी कार्यालय पहुंचे घायल ग्रामीण, पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं ... Indore Cyber and Police Update: खजराना थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुम हुए महंगे स्मार्टफोन उन... MP Conversion Case: दमोह में एक ही परिवार की आईडी से जुड़े बच्चों के नाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दब... Uttar Pradesh Teacher Suspended: इटावा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत, छात्र का मजाक उड़ाने ...

पंजाब में 2 महिलाओं सहित 6 तस्कर गिरफ्तार, बड़े Network का पर्दाफाश

36

अमृतसर : सीएम मान के निर्देशों के चलते पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार, सीमा पार चल रहे नार्को-आतंक नेटवर्कों विरुद्ध बड़ी सफलता दर्ज करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने 6 नशा तस्करों को 9.066 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार करके 2 और नशा तस्करी गिरोहों का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी पंजाब पुलिस के महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने दी है।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान हनी (18) निवासी गांव काले घनूपुर अमृतसर, परमदीप सिंह उर्फ़ पारस (18) निवासी जंडियाला गुरु अमृतसर, हरविंदर सिंह उर्फ हिंदा (19) निवासी जंडियाला गुरु अमृतसर, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (25) निवासी गांव डांडे अमृतसर, जसबीर कौर (40) निवासी गाँव ढाला तरनतारन और कुलविंदर कौर (54) निवासी गांव हवेलियां तरनतारन के रूप में हुई है।

यह कार्रवाई अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा मोगा स्थित जगप्रीत सिंह उर्फ़ जग्गा द्वारा चलाए जा रहे नशा तस्करी सिंडिकेट के मुख्य सहयोगी यासीन मुहम्मद को 7.1 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार करने के एक दिन बाद अमल में लाई गई है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि शुरुआती जांच से पता लगा है कि जंडियाला गुरु का रहने वाला हरप्रीत उर्फ हैप्पी जट्ट विदेशी गैंगस्टर के पाकिस्तान स्थित तस्करों से सीधे संबंध रखता था और वह सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का इस्तेमाल कर इस नैटवर्क को चला रहा था। अधिकारी ने कहा कि इस संदर्भ में थाना छहर्टा में 2 अलग-अलग एफ.आई.आर. दर्ज की गई हैं और दोनों मामलों में व्यापक नैटवर्क और सीमा पार के आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए और जांच की जा रही है।

पुलिस कमिश्नर (सी.पी.) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि शुरू में आरोपी हनी को 20 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था और आगे की जांच दौरान उसके साथी परमदीप सिंह उर्फ पारस को नामजद किया गया, जिससे बाद में 5.032 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि जांच दौरान मॉड्यूल के 2 और सदस्यों आरोपी हरविंदर रिंदा और आरोपी गुरप्रीत गोपी को नामजद करके गिरफ्तार किया गया, जबकि पुलिस टीमों ने आरोपी गुरप्रीत के कब्ज़े से 3.010 किलो हेरोइन और बरामद की। जिससे इस मॉड्यूल से कुल रिकवरी 8.062 किलो हो चुकी है।

सीपी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी गुरप्रीत और परमदीप सीमा पार से ड्रोन के जरिए गिराई जा रही नशे की खेप को तय स्थानों (कूड़े के ढेर या चिन्हित खंभों ) से उठाते थे। उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति हैपी जट्ट के निर्देशों पर हेरोइन की खेप को आगे सप्लाई करते थे। एक अन्य कार्रवाई में सीपी गुरप्रीत भुल्लर ने कहा कि महिला आरोपी जसबीर कौर और आरोपी कुलविंदर कौर नाम की दो महिला तस्करों को 1.004 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी जसबीर कौर पाकिस्तानी तस्करों से सीधे संपर्क में थी। उन्होंने कहा कि दोनों मॉड्यूलों में एक ही पाकिस्तान-आधारित तस्कर का साझा संबंध था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.