Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

पौंग डैम का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर, लोगों में दहशत

26

हाजीपुर: पौंग डैम का जलस्तर खतरे के निशान से अभी भी ऊपर बना हुआ है, जिससे आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों में दहशत बनी हुई है। सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार पिछले कई दिनों से डैम के जलग्रहण क्षेत्रों, जिसमें कुल्लू, मंडी और कांगड़ा जिले शामिल हैं, में भारी बारिश हो रही थी, जिसके कारण जलस्तर लगातार बढ़ गया था और अब हिमाचल और पंजाब में वर्षा में कमी आई है जिस कारण राहत की बात यह है कि डैम में पानी की आवक और निकासी बराबर हो गई है व जलस्तर में आंशिक कमी आने लगी है।

बी.बी.एम.बी. प्रबंधकों ने बताया कि हालांकि डैम में पानी की आवक और निकासी बराबर हो गई है, फिर भी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आज पौंग डैम से टर्बाइनों और स्पिलवे गेटों के माध्यम से कुल 59845 क्यूसेक पानी शाह नहर बैराज में छोड़ा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, शाम 7 बजे पौंग डैम झील में पानी की आवक 52313 क्यूसेक दर्ज की गई और डैम का जल स्तर 1394.83 फीट मापा गया जो खतरे के निशान से करीब 5 फुट ऊपर है। शाह नहर बैराज से 48195 क्यूसेक पानी ब्यास नदी में और 11500 क्यूसेक पानी मुकेरियां हाइडल नहर में छोड़ा जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.