Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव... NHAI Tunnel Project Shimla: मकानों में दरारें आने से सहमे लोग, एनएचएआई ने कहा— नवंबर 2025 से बंद है ... Rajasthan Mayor Election News: अजमेर, पाली, अलवर और उदयपुर में बीजेपी जीती, बीकानेर में कांग्रेस ने ... Youth Dies During Cricket Match: दौसा में मैच के दौरान टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरे युवक की मौत, वीडिय... Jamui Viral Video Case: बिहार के जमुई में नाबालिग से छेड़खानी मामले में बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार... Tarn Taran Police Encounter: तरनतारन में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़; 1 लाख का इनामी ढेर, एक ... Madhya Pradesh News: देवास में युवती का अनोखा ड्रामा, चिट्ठियां फेंककर की प्रेमी को बुलाने की मांग —... AAP vs BJP: 'पंजाब को बदनाम करने की साजिश'; संजय सिंह ने बताया क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले चेहरों का सच Owaisi Viral Speech on Wife: सोने से पहले बीवी को बोलें I Love You, चुनावी मंच से ओवैसी ने समर्थकों ...

सिंगरौली में खनिज विभाग की रेड: 8 लाख की अवैध रेत ज़ब्त, भू-स्वामी पर केस

28

सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में माइनिंग विभाग ने बड़ी मात्रा में अवैध रेत का भंडारण जब्त किया है.जब्त रेत की मात्रा 200 घन मीटर बताई गई है.विभाग ने भू स्वामियों के खिलाफ खनिज अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही शुरू कर दी गई है.

गुरुवार को शाम करीब 4 बजे माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने राजस्व अमले के साथ देवसर के सहुआर गांव में दबिश दी.यहां विभाग को तीन अलग अलग स्थानो से तकरीबन 68 ट्रॉली रेत का का स्टॉक मिला है.जिसकी कीमत 8 लाख रुपए आंकी गई है.यह रेत बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से भंडारण की गई थी.

जिला खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने जानकारी दी कि कई दिनों से अवैध भंडारण की सूचना मिल रही थी.जिसके बाद यह कार्यवाही की गई है.

हालांकि माइनिंग की टीम पहुंचते ही एक भू स्वामी ने यह दावा किया है कि उसकी जमीन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने रेत का भंडारण किया है.फिलहाल माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने सभी भू स्वामियों के खिलाफ जुर्माना वसूली की कार्यवाही करने की बात कही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.