PM मोदी स्वदेशी का संकल्प और राष्ट्र निर्माण के प्रेरक… CM मोहन यादव ने लेख लिख कर दी जन्मदिन की बधाई
“परिश्रम में जो तपा है, उसने ही तो इतिहास रचा है/ जिसने फौलादी चट्टानों को तोड़ा है, उसने ही समय को मोड़ा है/ समय को मोड़ देने का भी यही समय है, सही समय है.” यह उद्घोष करने वाले हमारे प्रेरक, मार्गदर्शक और भारत निर्माण के दृष्टा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिवस पर अनंत शुभकामनाएं. हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री इस विशेष दिवस पर मध्यप्रदेश आ रहे हैं. उनकी इस यात्रा से प्रदेश को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है.
सीएम मोहन यादव ने लिखा कि वे धार जिले के भैंसोला ग्राम में देश के पहले “पीएम मित्र पार्क” की आधारशिला रखेंगे. इसके साथ ही वे स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार और पोषण अभियान तथा स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े का शुभारंभ करेंगे. मैं प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता के साथ प्रधानमंत्री जी का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करता हूं.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.