Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ludhiana News: बीआरएस नगर के मोबाइल शोरूम में दिनदहाड़े आईफोन झपटने की कोशिश, दुकानदार की मुस्तैदी स... Ludhiana News: टिब्बा रोड की जी.के. एस्टेट कॉलोनी में बड़ी चोरी, गेट फांदकर स्विफ्ट डिजायर कार उड़ा ... Ludhiana News: लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस का बड़ा एक्शन, 24 घंटों में 15 नशा तस्कर गिरफ्तार और भारी मा... Faridabad News: फरीदाबाद के तिलपत गांव में सनसनीखेज वारदात, बीच-बचाव करने गए 25 वर्षीय बाउंसर की हत्... Haryana Weather Alert: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 12 अक्टूबर तक तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृ... Gohana News: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) परीक्षा में गोहाना के अभिषेक सरोहा ने किया टॉप, बिना कोचिं... Faridabad Tractor Accident: फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा, धान से भरा ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर मौ... Panipat Road Accident: पानीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से महिला टीचर की मौत Faridabad Tilpat Murder News: फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, बीच-बचाव करने गए युवक की कुल्ह... Ranchi T20 Match News: JSCA स्टेडियम में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, दर्शकों में जबर्दस्त ...

कानपुर:’कांग्रेस नेता पर रेप का आरोप लगाओ और पैसे पाओ…’ 10 हजार में हुई थी डील, अखिलेश दुबे गैंग की महिला गिरफ्तार

47

उत्तर प्रदेश के कानपुर में वकील अखिलेश दुबे गैंग की नई साजिश का खुलासा हुआ है. पुलिस ने गैंग से जुड़ी एक और महिला को गिरफ्तार किया है. इस महिला ने अखिलेश दुबे गैंग के कहने पर कांग्रेस के नेता के ऊपर झूठा मुकदमा लिखवाया था. पूछताछ में महिला ने गिरोह की पूरी साजिश बयां की. महिला ने बताया कि उसने किसी पर मुकदमा नहीं कराया. उसने खुलासा किया कि लालबंगला निवासी गुड्डू गुप्ता और पप्पू स्मार्ट उसे 10 हजार रुपये ब्याज पर कर्ज दिलाने के बहाने एक अधिवक्ता के पास ले गए. यहां उससे सादे कागजों पर अंगूठा लगवाया और फोटो खींची.

रुपये दिलाने के नाम पर गुड्डू वे उसे दुबे के पास ले गया, जहां एक व्यक्ति ने ब्याज की शर्त पर पैसा देने का वादा किया. महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को 65 वर्षीय गुड्डू गुप्ता को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मामले में लालबंगला निवासी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व अधिवक्ता संदीप शुक्ला ने खुलासा किया, उन्होंने बताया कि 2015 और 2017 में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामलों में मुकदमे दर्ज कराए थे. इन मामलों में चार्जशीट दाखिल होने के बाद आरोपी बदला लेने पर उतर आए.

दर्ज कराया झूठा मुकदमा

जांच के बाद दोनों मामलों में चार्जशीट दाखिल हुई, जिससे नाराज पप्पू स्मार्ट ने अपने बेटे मोहम्मद जैन कालिया, आमिर, बिच्छू, शोएब उर्फ पप्पी, फराज, रामेंद्र उर्फ गुड्डू और हर्षित यादव के साथ मिलकर दुबे के कार्यालय में कई बार बुलवाकर शुक्ला को जान से मारने की धमकी दी. शुक्ला पर चकेरी निवासी अर्चना और कन्नौज की अमिता यादव के जरिए कल्याणपुर व नौबस्ता थानों में झूठे बलात्कार मुकदमे दर्ज कराए गए.

झूठा मामला दर्ज कराने वाला गिरफ्तार

शुक्ला इन महिलाओं से कभी नहीं मिले. बाद में वकील महेश गुप्ता और ओसामा आमिर ने मुकदमा खत्म करने के लिए 10 लाख रुपये की मांग की. डर से शुक्ला ने 1 लाख रुपये दे दिए. पुलिस ने 15 दिन पहले अमिता को कन्नौज से गिरफ्तार किया, जबकि अर्चना का बयान सोमवार को दर्ज हुए. अर्चना ने कहा कि उसे पैसे की जरूरत पर गुड्डू ने स्कूटी से जाजमऊ में स्मार्ट के पास ले जाकर धोखा दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.