Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

नहर में मिली लाश का खुलासा, अवैध संबंध में मर्डर, मां बेटे ने मिलकर की जघन्य हत्या

13

महासमुंद: थाना अंतर्गत ग्राम बेमचा के नहर में 10 सितंबर को एक व्यक्ति की लाश तैरते हुए मिली थी. पुलिस को सूचना दी गई. जांच में मृतक की पहचान खल्लारी के ग्राम पचेड़ा निवासी पिलेश्वर साहू के रूप में हुई. जिसकी दर्दनाक हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया था.

मां बेटे ने मिलकर की थी हत्या: पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने हत्या के मामले में मां बेटे को गिरफ्तार किया है. पता चला है कि पिलेश्वर साहू पिछले पांच साल से अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर बेमचा निवासी देवकी बघेल के साथ संबंध में था. वह देवकी बघेल के घरेलू मामलों में हस्तक्षेपर करने के साथ ही शराब पीकर विवाद करता था. ये बात महिला के तीनों बेटों को पसंद नहीं आती थी. महिला के बेटे सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे. बार बार के विवाद और हस्तक्षेप से परेशान होकर मां बेटे ने पिलेश्वर साहू की हत्या की योजना बनाई और उसकी जघन्य हत्या कर दी.

महासमुंद पुलिस ने आरोपी मां बेटे को किया गिरफ्तार: 9 सितंबर 2025 की रात पिलेश्वर साहू हमेशा की तरह शराब के नशे में धुत होकर देवकी बघेल के घर पहुंचा. जहां देवकी बघेल औऱ उसका एक बेटा सुरेश मौजूद था. तीनों के बीच इतना विवाद हुआ कि मां बेटे ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने सोमवार को आरोपी मां बेटे को गिरफ्तार किया.

अवैध संबंध में हुई जघन्य हत्या: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रतिभा पांडे ने पूरे मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया “मृतक खिलेश्वर साहू, अक्सर महिला देवकी बाई के घर आता जाता था. देवकी बाई के तीन बेटे हैं. तीनों सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे. घटना के दिन मृतक और देवकी बाई के बीच विवाद हो रहा था. इस दौरान महिला का बेटा सुरेश भी वहां मौजूद था. तभी सुरेश ने खिलेश्वर साहू के गुप्तांग पर हमला किया. मृतका ने चाकू से गले पर वार किया. मुंह में कपड़ा ठूस कर स्क्रू ड्राइवर से आंख पर वार किया. हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया.

एएसपी ने बताया कि जघन्य हत्या के इस मामले में आरोपी मां बेटे पर अपराध धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई. आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.