Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Khel Mahakumbh: दिल्ली में खेल महाकुंभ का शानदार आगाज, CM रेखा गुप्ता ने छत्रसाल स्टेडियम में ... Chhattisgarh Update: तकनीक और विश्वसनीयता का मेल! सीएम साय बोले- जनसेवा को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे रेड... Jaipur News: जयपुर में कैफे ऑपरेटर की बीच सड़क पिटाई, अतिक्रमण हटाने के दौरान महिला होमगार्डों से हु... UP Politics: शंकराचार्य पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- "अहंकार में आकर आदमी ऐसा ही बोलता है" Noida Crime Update: नोएडा में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था गंदा धंधा, छापेमारी में 24 लड़के-लड़कि... Aurangabad News: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, जहर चखने से 5 लड़कियों की बिगड़ी तबीयत, 4 ने तोड़ा दम Indore Crime: इंदौर में एमबीए छात्रा की गला दबाकर हत्या, बॉयफ्रेंड पर मर्डर का आरोप; शहर में सनसनी UP Politics: अखिलेश यादव का तंज, बोले- कानपुर बना 'बदनामपुर', योगी सरकार पर जमकर साधा निशाना Jaipur Accident: जयपुर के चाकसू में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत... Ancient India: पाषाण युग का रहस्य! कर्नाटक की खुदाई में मिले 5000 साल पुराने साक्ष्य, हैरान कर देगी ...

दिल्ली: बुलेटप्रूफ फॉर्च्यूनर, ऑडी, महंगी घड़ियां… गैंगस्टरों की लग्जरी लाइफ की हिल गई नींव, एक साथ पुलिस की 25 टीमों ने मारी रेड

12

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में दबदबा बनाने वाले कुख्यात गैंगस्टरों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है. अपराध के खिलाफ पुलिस का ‘एक्शन मोड’ में आ गई है. दिल्ली की द्वारका जिला पुलिस ने 380 पुलिसकर्मियों और 25 टीमों के साथ दिल्ली और एनसीआर में 25 ठिकानों पर तड़के छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने कई कुख्यात अपराधियों को दबोच लिया और कई अहम सबूत बरामद किए.

इस रेड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. छापों में पुलिस को करोड़ों की नकदी और जेवरात के साथ-साथ बुलेटप्रूफ फॉर्च्यूनर और ऑडी कार भी मिलीं. इसके अलावा 14 महंगी घड़ियां, लैपटॉप, आईपैड, वॉकी-टॉकी सेट और कैश काउंटिंग मशीन भी बरामद की गईं. पुलिस ने 8 पिस्टल, 29 जिंदा कारतूस और 3 मैगज़ीन भी जब्त किया है. पुलिस ने 6 गैंगस्टरों को भी गिरफ्तार किया है.

6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तार 6 गैंगस्टरों में कपिल सांगवान उर्फ नंदू और विक्की ठक्कर गिरोह के शार्प शूटर शामिल हैं. ये वही गैंग हैं जो दिल्ली-एनसीआर में फायरिंग, एक्सटॉर्शन और मर्डर के खेल खेलते रहे हैं, लेकिन खुद महंगी गाड़ियों में घूमते और करोड़ों की लाइफ़स्टाइल जीते थे. इसके अलावा 26 अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

खत्म होगा अपराधियों का नेटवर्क

डीसीपी अंकित सिंह की अगुवाई में हुए इस ऑपरेशन ने साबित कर दिया कि अब दिल्ली-एनसीआर में गैंगस्टर स्टाइल की किंग साइज लाइफ़ का अंत करीब है. पुलिस का पंजा एक-एक कर इन लक्ज़री क्राइम किंग्स पर कसता जा रहा है.

तलाशी अभियान के दौरान, विदेशों से गिरोह चलाने वाले गैंगस्टरों से संबंध का पता लगाने के लिए मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी कब्जे में लिए गए हैं. इन उपकरणों की जांच जारी है. इस ऑपरेशन का मकसद सिर्फ अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि पूरे आपराधिक नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.