Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

पंजाब में हाईवे पर दर्दनाक हादसा! जीजा-साले की मौत

32

महल कलां: लुधियाना-बरनाला हाईवे पर गांव निहालुवाल और गंगोहर के बीच बीती रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना महल कलां के एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि एक ऑल्टो कार रायकोट से महल कलां की तरफ आ रही थी। जब कार गांव निहालुवाल और गंगोहर के बीच पहुंची तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

एएसआई ने बताया कि लखविंदर सिंह (28) पुत्र जगराज सिंह निवासी महल कलां और उसके जीजा दिनेश कुमार निवासी अमलोह को गंभीर चोटें आने के कारण लुधियाना के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया यहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई ।तीसरा गौरव सिंगला निवासी महल कलां भी घायल हो गया, जिसका इलाज बरनाला अस्पताल में चल रहा है।

एएसआई गुरमेल सिंह ने आगे बताया कि घायल गौरव सिंगला निवासी महल कलां के बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ धारा 281, 106बी(1), 324(4), 125ए और 125बी वीएनआई के तहत थाना महल कलां में मामला नंबर 71 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक लखविंदर सिंह दो बहनों का इकलौता भाई था और कुछ महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। जीजा-जीजा साले की एक साथ हुई मौत से महल कलां और अमलोह इलाके में गहरा शोक है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.