Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

आशा वर्कर, बच्चे की मां व अस्पताल के स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज, कारनामा ऐसा कि …

28

लुधियाना : नवजात बच्चे को बेचने के आरोप में थाना दुगरी की पुलिस ने जांच के बाद नवजात के दादा शहीद भगत सिंह नगर के रहने वाले गजराज सिंह के बयान पर बच्चे की मां रीटा, आशा वर्कर रेणू, बच्चे की नानी प्रेमा देवी, अस्पतााल में तैनात वर्कर कुनाल व उसके साथी तथा निजी अस्पताल के कर्मचारी राम कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गौरतलब है कि मामला दर्ज करवाने को लेकर बच्चे का दादा पिछले करीब 25 दिनों से पुलिस के पास चक्कर काट रहा था। उसने आरोप लगाया कि पहले उसकी पुत्रवधू ने फोन पर उसे बताया था कि उसके लड़का पैदा हुआ है और उसने बाद में अपने पति को बताया कि अपने बच्चे की मौत हो गई है लेकिन बाद में उसे पता चला कि उक्त लोगों ने मिलीभगत कर बच्चे को बेच दिया है जिस पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है ।

पुलिस को दिए बयान में गजराज सिंह ने बताया कि वह सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। उसके बेटे सन्नी की शादी उक्त रीटा के साथ साल 2016 में हुई थी। उसके 3 साल की बेटी और एक बेटा है। सन्नी पिछले काफी समय से किसी कारण गंभीर बीमार था जिसके इलाज के लिए वह उसे आगरा में स्थित शांति अस्पताल में लेकर गया था। गर्भवती होने के कारण उसकी पुत्रवधू घर पर रुक गई और वह अकेली ही थी। जब वह अपने बेटे का इलाज करवाने के लिए गया हुआ था तो बाद में 15 अगस्त को उसकी पुत्रवधू की डिलीवरी सरकारी अस्पताल जवद्दी में हुई और उसने एक बेटे को जन्म दिया। पहले उसे बताया गया कि बच्चा गुम हो गया है। बाद में पता चला कि उक्त आरोपियों ने मिलीभगत कर उसके पौत्र को बेच दिया है ।

गजराज सिंह ने आरोप लगाया कि उसके पास उसकी पुत्रवधू रीटा और उसकी मां प्रेमा देवी की ऑडियो व वीडियो रिकार्डिग भी है जिसमें वे बच्चे को लेकर सौदा कर रहे हैं और उनकी डील करवाने वाला भी साथ में मौजूद है। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपियों ने बच्चा पैदा होने से पहले ही उसका सौदा तय कर लिया था कि अगर लड़की होगी तो कम राशि और अगर लड़का हुआ तो अधिक मूल्य लिया जाएगा । जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को काबू करने के लिए रेड की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.