Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
धमतरी की इंजीनियर बेटी आस्था लुनिया लेंगी जैन दीक्षा: जयपुर में 10 दिसंबर को मुहूर्त, नगर में निकली ... कांकेर के कुर्री में सूने मकान में चोरी का पर्दाफाश: 2 शातिर चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत मशरूका बरामद हर घर तिरंगा अभियान पर विवाद: राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर से छेड़छाड़ के मामले में रायपुर सिविल लाइन था... हांसी में CM नायब सैनी के कार्यक्रम के विरोध पर पुलिस का एक्शन, 10 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार रेवाड़ी के प्राचीन हनुमान मंदिर में घुसा चोर, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून: 17 और 18 अगस्त को पंचकूला, अंबाला समेत कई जिलों में भारी बारिश का... हरियाणा पुलिस दूरसंचार विंग में पूर्व सैनिकों के लिए SPO भर्ती: 20 हजार मानदेय, जानें जिलेवार शेड्यू... गांव की किराना दुकान बनेगी वाई-फाई केंद्र: 'पीएम-वाणी' योजना से गांवों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी, दुकान... खनौरी बॉर्डर पर तनाव: वज्र वाहन, वाटर कैनन और भारी फोर्स तैनात; किसान बोले- रोके तो बॉर्डर पर ही दें... सोनीपत में रील का नशा पड़ा भारी: स्वतंत्रता दिवस पर लाल बत्ती लगी स्कॉर्पियो से स्टंट करने वाले 8 यु...

बुरा हाल है भई…ग्वालियर में जर्जर सड़क देखकर बोले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

23

मध्य प्रदेश के ग्वालियर की जर्जर सड़कों पर एक बार फिर राजनीति और चर्चा गर्म हो गई है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें सिंधिया सड़क की हालत देखकर कह रहे हैं कि बुरा हाल है भई. उनके ऐसा कहने पर वहां मौजूद एक समर्थक ने जवाब देते हुए कहा कि बहुत टाइम से बहुत बुरा हाल है महाराज साहब इस रोड का. यह वीडियो सिकंदर कंपू रोड का बताया जा रहा है.

14 सेकेंड का यह वीडियो ग्वालियर में चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल, ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया का काफिला सिकंदर कंपू रोड से गुजर रहा था. उसी दौरान कुछ समर्थक उनके समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे. सिंधिया ने गाड़ी रुकवाई और उन लोगों से मुलाकात की. बातचीत के दौरान सड़क की खराब हालत पर चर्चा हुई और यहीं पर सिंधिया ने कहा कि यह तो बुरा हाल है भई.

सातवें दिन भी दौरे पर सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों ग्वालियर शहर के दौरे पर हैं. उनका यह दौरा लगातार सातवें दिन भी जारी रहा. अलग-अलग जगहों पर वो लोगों से मिल रहे हैं और इलाके की समस्याओं को नजदीक से देख रहे हैं. इस दौरान जहां समर्थक उनसे मिलकर खुशी जता रहे हैं तो वहीं खराब सड़कों और अन्य सुविधाओं की कमी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं.

जनता की उम्मीदें और सवाल

ग्वालियर की जनता लंबे समय से सड़कें खराब होने की शिकायत कर रही है. सिकंदर कंपू जैसी कई सड़कों पर लोगों को रोजाना दिक्कत का सामना करना पड़ता है. अब जब खुद केंद्रीय मंत्री ने बुरा हाल कहकर इस स्थिति को स्वीकार कर लिया है तो लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही इन सड़कों की मरम्मत और विकास के काम शुरू हो जाएंगे. हालांकि अब सवाल यह भी है कि इतने लंबे समय से बदहाल सड़कों पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.