Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

NGT ने नगर निगम को ठोका जुर्माना, कमिश्नर को दी गिरफ्तारी की चेतावनी

28

लुधियाना : पार्क की जगह हुए कब्जे को हटाने के आदेश लागू न करने के आरोप में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा नगर निगम पर 50 हजार का जुर्माना ठोका गया है और कमिश्नर को गिरफ्तारी की चेतावनी दी गई है। इस मामले में एन.जी.ओ. के सदस्यों द्वारा संगीत सिनेमा के पास स्थित पार्क में लाइब्रेरी की आड़ में अवैध निर्माण करने का आरोप लगाया गया है।

इस संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश एन.जी.टी. द्वारा एक साल पहले दिए गए थे, लेकिन नगर निगम द्वारा इस ऑर्डर को लागू नहीं किया जा रहा, इसके मद्देनजर एन.जी.टी. द्वारा नगर निगम को 50 हजार का जुर्माना ठोका गया है। इसके अलावा कमिश्नर को पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। इस तरह नोटिस जारी कर गिरफ्तारी की चेतावनी दी गई है।

पहले भी हो चुका एक लाख का जुर्माना

इस मामले में एन.जी.टी. के सदस्यों द्वारा पार्क में 22 लाख रुपए के सरकारी फंड से लाइब्रेरी के निर्माण को सुप्रीम कोर्ट के नियमों का उल्लंघन बताया गया है, जिसके संबंध में रिपोर्ट तैयार करने के लिए एन.जी.टी. द्वारा एक संयुक्त समिति गठित की गई थी, लेकिन नगर निगम ने इस समिति को मास्टर प्लान का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया, बल्कि पार्क को सड़क का हिस्सा बताकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की, जिसके लिए एन.जी.टी. ने पहले नगर निगम पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.