Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

एमवाय अस्पताल में चूहे के काटने से दो नवजात की मौत! जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई, डॉ. मनोज जोशी सस्पेंड, अस्पताल अधीक्षक छुट्टी पर

385

इंदौर: एमवाय अस्पताल में चूहों के कुतरने से दो नवजात शिशुओं की दर्दनाक मौत के मामले में आखिरकार बड़ी कार्रवाई हुई है। घटना के नौ दिन बाद सरकार ने जिम्मेदार अधिकारियों पर गाज गिराई है। बताया जा रहा है की जांच रिपोर्ट आने के बाद लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कदम उठाए गए हैं।

इंदौर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय में हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था। लगातार सवाल उठ रहे थे कि आखिर अस्पताल प्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारी इस घटना के लिए जवाबदेह कब ठहराए जाएंगे। नौ दिन बाद सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज जोशी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। वहीं विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश लाहोटी को एचओडी पद से हटाने का निर्णय लिया गया है। इतना ही नहीं अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक यादव को 15 दिन की छुट्टी पर भेजा गया है।

 विभागीय जांच में स्पष्ट हुआ कि प्रबंधन की गंभीर लापरवाही और ढिलाई इस दर्दनाक घटना की बड़ी वजह रही। सरकार ने जांच रिपोर्ट के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेश दिया है कि इस तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वही पेस्ट कण्ट्रोल करने वाली एजेंसी का कांट्रेक्ट ख़त्म करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जा सकती है। हालांकि सवाल यह भी उठ रहा है कि इतने बड़े अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर और कौन से कदम उठाए जाएंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.