Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

वरुण धवन को बड़ा झटका! रिलीज से पहले ही ऋषभ शेट्टी ने छापे 125 करोड़

47

इस साल बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े क्लैश देखने को मिले हैं. वहीं 2025 के बचे हुए महीने में भी कई बड़ी फिल्में आने वाली हैं. जिनका इंतजार हो रहा है. हालांकि, साउथ की तरफ से भी कई बड़ी फिल्में शेड्यूल हैं. जिसमें से एक है ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’. पहली फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, जिसने ऋषभ शेट्टी को पैन इंडिया स्टार बना दिया. इस बार पार्ट 2 नहीं, बल्कि ‘कांतारा चैप्टर 1’ आ रहा है. कहा जा रहा, यह एक प्रीक्वल है. इसी बीच ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने रिलीज से पहले 125 करोड़ छाप लिए हैं.

हाल ही में एक न्यूज वेब साइट पर खबर छपी. जिससे पता लगा कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म के डिजिटल राइट्स बिक गए हैं. जिसे टॉप ओटीटी प्लेटफॉर्म ने 125 करोड़ रुपये में खरीदा है. KGF 2 के बाद ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने कौन सा रिकॉर्ड बना लिया है? जानिए.

ऋषभ जीते पहली बाजी, वरुण को झटका!

नई रिपोर्ट से पता लगा कि ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के पोस्ट-थिएट्रिकल स्ट्रीमिंग राइट्स 125 करोड़ रुपये में बिक गए हैं. जिसे अमेजन प्राइम ने भारी-भरकम रकम से खरीदा गया है. दरअसल यह किसी भी कन्नड़ फिल्म के लिए अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई है. ‘केजीएफ 2’ के बाद इस फिल्म के तगड़ी रकम में राइट्स हासिल किए गए हैं. बताते चलें कि अमेजन प्राइम ने फिल्म के सभी भाषाओं में स्ट्रीमिंग राइट्स खरीदे हैं. हालांकि, फिल्म का काम अबतक कंप्लीट नहीं हुआ है. जानकारी के मुताबिक, ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का पोस्ट-प्रोडक्शन वर्क फिलहाल जारी है.

खास बात यह है कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म इस बार बड़े लेवल पर तैयार की जा रही है. यही वजह है कि दुनिया भर के 20 VFX स्टूडियो एक ग्लोबल प्रोडक्ट बनाने के लिए साथ आए हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म का थिएट्रिकल ट्रेलर 20 सितंबर को लाया जाएगा. जिसके लिए फिलहाल तेजी से काम निपटाया जा रहा है. दरअसल मेकर्स गांधी जयंती वाले हॉलीडे का पूरा-पूरा फायदा लेना चाहते हैं. यही वजह है कि फिल्म के लिए 2 अक्टूबर का दिन चुना है.

क्यों वरुण के लिए है खतरा?

दरअसल इसी दिन वरुण धवन की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ आ रही है. जिसमें उनके साथ जान्हवी कपूर भी होंगी. हालांकि, पहले ही ऋषभ शेट्टी का पलड़ा भारी है. वहीं एक्टर का पूरा फोकस नॉर्थ ऑडियंस पर है, क्योंकि पहले पार्ट को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अब जितनी ज्यादा कमाई रिलीज से पहले होगी, उतना ही ज्यादा खतरा वरुण की फिल्म पर होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.