Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...

ढाबे पर काम करता है युवक, सैलरी 10 हजार रुपये… IT विभाग से आ गया 46 करोड़ का नोटिस

49

ग्वालियर-चंबल अंचल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां भिंड जिले के रहने वाले रविंद्र सिंह चौहान को आयकर विभाग ने नोटिस भेजा है. रविंद सिंह एक होटल में कुक हेल्पर का काम करता है. उसे आयकर विभाग की ओर से 46 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा गया है. रविंद्र की मासिक सैलरी महज 8 से 10 हजार रुपये है. ऐसे में उन्हें करोड़ों का नोटिस मिलना हैरानी की बात है.

रविंद्र फिलहाल पुणे में एक होटल में काम कर रहे थे. 9 अप्रैल 2025 को उनके घर एक अंग्रेजी में लिखा नोटिस आया. जिसे पढ़ना उनके और उनके परिवार के लिए मुश्किल था. पहले उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया लेकिन 25 जुलाई को फिर एक ऐसा ही नोटिस आया. जिससे वे घबरा गए. जब वे घर लौटे तो पड़ोसी वकील से संपर्क किया. जिन्होंने बताया कि यह आयकर विभाग का नोटिस है.

खाते के नाम पर धोखाधड़ी

इस खबर के बाद रविंद्र की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई. उन्होंने बताया कि उनके खाते में साल भर में तीन लाख रुपये का भी लेनदेन नहीं होता, फिर भी उन्हें 46 करोड़ रुपये के लेनदेन का आरोप झेलना पड़ रहा है. एक महीने की जांच पड़ताल में रविंद्र को पता चला कि सात साल पहले वे एक टोल कंपनी में काम करते थे. जहां के सुपरवाइजर शशिभूषण राय ने उनके दस्तावेज लेकर पीएफ अकाउंट के नाम पर एक फर्जी खाता खुलवाया था. उसी खाते से करोड़ों का लेनदेन हुआ है.

हाईकोर्ट पहुंचा युवक

रविंद्र ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब उन्होंने ग्वालियर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. जांच में यह भी सामने आया है कि रविंद्र के नाम पर दो बैंक खाते हैं, एक भिंड और दूसरा दिल्ली में. दिल्ली वाले खाते से 46 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है. जो शौर्या ट्रेडिंग नाम की कंपनी से जुड़ा है. फिलहाल उस खाते में करीब 13 लाख रुपये जमा हैं. रविंद्र अब न्याय के लिए हाईकोर्ट की शरण में हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.