Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा? Gut Health: आंतों की सफाई के लिए सुबह उठते ही करें ये 1 काम, पेट की सारी गंदगी हो जाएगी बाहर Shivpal Yadav on Brajesh Pathak: 'चोटी विवाद' पर डिप्टी सीएम को घेरा, बोले- पाप के भागी आप भी होंगे Basti Water Tank Scam: करोड़ों खर्च फिर भी टंकी 'मिस्टर इंडिया'? बस्ती में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल DM Bomb Threat: 'चैम्बर में लगाए 5 RDX, होगा धमाका', DM को मिली धमकी से हड़कंप

नेपाल के वित्त मंत्री की फिल्मी अंदाज में पिटाई, जनता ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूसे बरसाए

8

नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठी युवाओं की आवाज अब हिंसक रूप ले चुकी है. मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में जमकर उत्पात मचाया. इसी दौरान गुस्साई भीड़ ने वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और उन पर लात-घूसे बरसाए.

आंदोलन ने सरकार की नींव हिला दी है. पहले गृह मंत्री रमेश लेखक, कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल और जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव ने इस्तीफा दिया. हालात बिगड़ने के बाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भी पद छोड़ दिया. इससे साफ है कि जनाक्रोश को दबाना अब सरकार के लिए नामुमकिन हो चुका है.

कौन है विष्णु पौडेल

विष्णुप्रसाद पौडेल नेपाल के एक बड़े नेता हैं. वह कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूएमएल) के उपाध्यक्ष हैं. पौडेल हाल ही में तृतीय दहल मंत्रिमंडल में उपप्रधानमंत्री और वित्त मंत्री रहे. इससे पहले भी वे कई बार अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. वे 2021 में उपप्रधानमंत्री रहे और गृह मंत्रालय, उद्योग मंत्रालय, जल मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय भी देख चुके हैं. वित्त मंत्रालय उन्होंने दो बार (2020-21 और 2015-16) संभाला है. जल मंत्रालय की ज़िम्मेदारी उन्होंने 1994-99, 2008-09 और 2021 में भी निभाई थी.

आगजनी और तोड़फोड़

गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की. इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्रियों पुष्प कमल दहल प्रचंड और शेर बहादुर देउबा के घरों को भी निशाना बनाया गया. गृहमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले रमेश लेखक और संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग के आवासों पर भी आगजनी की गई. सरकार की ओर से कड़े कदम उठाए गए, लेकिन हालात काबू से बाहर हैं. पुलिस की गोलीबारी में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घायल बताए जा रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.