Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने पेश की मिसाल…सड़क चौड़ीकरण के लिए गिरवाई अपने घर की चारदीवारी

24

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवत रेड्डी का कहना है कि विकास कार्यों में किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए. उन्होंने खुद इस बात पर अमल करके सबके लिए एक मिसाल कायम की है. दरअसल, नागरकुरनूल जिले के वांगुर मंडल स्थित मुख्यमंत्री के घर कोंडारेड्डीपल्ली में सड़क चौड़ीकरण का काम हो रहा है. इस दौरान जब सीएम के घर की चारदीवारी (fence) बीच में आई, तो उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे उसे तुरंत गिराने का आदेश दे दिया.

सड़क चौड़ीकरण के दौरान कई लोगों के घर टूट गए हैं. जानकारी के अनुसार गांव के कुल 43 घर इस सड़क निर्माण को लेकर आंशिक रूप से तोड़ने पड़े हैं. सीएम द्वारा अपने घर की चारदीवारी को तोड़ने का आदेश देने पर गांव वाले रेवंत रेड्डी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

सीएम के घर की चारदीवारी गिराई गई

कोंडारेड्डीपल्ली में सड़क बनाने में बाधा बन रही मुख्यमंत्री के घर की चारदीवारी को सीएम रेवंत रेड्डी के आदेश पर अधिकारियों ने दो दिन पहले गिरा दिया था. इस पर बोलते हुए, अतिरिक्त कलेक्टर देवसहायम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दो महीने पहले सड़क चौड़ीकरण के दौरान अपना घर खोने वालों को मुआवजा देने का आदेश दिया था, जिसके बाद ही सड़क निर्माण में तेजी लाई गई है.

गांव के लोग कर रहे हैं सीएम की तारीफ

सड़क चौड़ीकरण को लेकर दो दिन पहले अधिकारियों ने सीएम रेवंत रेड्डी के घर की चारदीवारी गिरा दी. अब उस चारदीवारी के पुनर्निर्माण का काम चल रहा है. इस मामले को लेकर गांव वाले सीएम रेवंत रेड्डी के विचारों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. गांव वाले सीएम की तारीफ करते हुए कहते हैं कि भले ही वे हमारे राज्य के मुख्यमंत्री हों, लेकिन उन्होंने बिना किसी भेदभाव के अधिकारियों को अपने घर की दीवार गिराने का आदेश दे दिया. उन्होंने कहा कि सीएम ने अपनी भलाई की नहीं बल्कि गांव के लोगों की भलाई सोची है. गांव वालों ने कहा कि इस तरह का आदेश देना बहुत अच्छी बात है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.