तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवत रेड्डी का कहना है कि विकास कार्यों में किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए. उन्होंने खुद इस बात पर अमल करके सबके लिए एक मिसाल कायम की है. दरअसल, नागरकुरनूल जिले के वांगुर मंडल स्थित मुख्यमंत्री के घर कोंडारेड्डीपल्ली में सड़क चौड़ीकरण का काम हो रहा है. इस दौरान जब सीएम के घर की चारदीवारी (fence) बीच में आई, तो उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे उसे तुरंत गिराने का आदेश दे दिया.
सड़क चौड़ीकरण के दौरान कई लोगों के घर टूट गए हैं. जानकारी के अनुसार गांव के कुल 43 घर इस सड़क निर्माण को लेकर आंशिक रूप से तोड़ने पड़े हैं. सीएम द्वारा अपने घर की चारदीवारी को तोड़ने का आदेश देने पर गांव वाले रेवंत रेड्डी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.