Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

PM मोदी का पंजाब दौरा आज, क्या आसमान से ही देखेंगे हाल या जमीन पर उतरेंगे?

27

लुधियाना: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखिरकार 13 दिन बाद पंजाब के दौरे पर आ रहे हैं, ताकि बाढ़ से बुरी तरह तबाह हुए 9 जिलों में पीड़ित लोगों से मिल सकें और उन्हें राहत दे सकें।

अब सवाल यह उठ रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी जो इतनी देर बाद हाल-चाल लेने आ रहे हैं, क्या वह जमीन पर उतरेंगे या फिर इन जिलों की तबाही को सिर्फ आसमान से ही देखेंगे। क्योंकि गुरदासपुर, फिरोजपुर, तरनतारन, फाजिल्का, अमृतसर आदि जिलों में हुई तबाही को सही मायने में समझने के लिए मौके पर जाकर देखना जरूरी है।

दूसरी तरफ, पंजाब सरकार ने प्रति एकड़ 20 हज़ार रुपए और मृतक व्यक्ति के परिवार को 4 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार के पास लंबित पड़े 60 हज़ार करोड़ रुपए जीएसटी बकाए की ग्रांट की मांग प्रधानमंत्री के दौरे से पहले ही कर दी गई थी। फिलहाल, पंजाब के बाढ़ पीड़ित लोगों की जो हालत है, उसे देखकर हर पार्टी, समाजसेवी संस्थाएं और फिल्मी कलाकार अपने स्तर पर मदद कर रहे हैं। अब सबकी नज़रें प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर टिकी हैं कि वह आज कोई बड़ा ऐलान करेंगे या फिर पीड़ितों की उम्मीदों पर पानी फेर देंगे। ज़रूरत है कि आज ही राहत का ऐलान किया जाए, न कि और देरी की जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.