Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

भोपाल में गणेश प्रतिमाओं पर पथराव, मुस्लिम समाज के 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

29

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गणपति विसर्जन के दौरान बवाल हो गया। जहां विशेष समुदाय के लोगों ने गणेश विसर्जन के दौरान प्रतिमाओं पर पत्थरबाजी कर दी। जिसके आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने चरण सिंह कुशवाहा की शिकायत पर साहिल बच्चा, यामीन और अब्दुल हलीम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं हिंदू उत्सव समिति ने चेतावनी भी दी हैं।

वहीं इस विवाद के बाद हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि क्रिया की प्रतिक्रिया होगी। इसके लिए शासन और प्रशासन जिम्मेदार होगा। उन्होंने आरोप लगाए कि सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई इसलिए ऐसी स्थित पैदा हुई। जिहादियों और विधर्मियों ने पथराव किया, श्री गणेश की कई प्रतिमाएं खंडित की। पूरे प्रदेश में जिहादियों के अराजकता का माहौल है। कई शहरों में घटनाएं सामने आई है। लेकिन हिंदुओं ने कभी मोहर्रम में पथराव नहीं किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में अगर ऐसी घटना होती है तो उसके लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार होगा।

ये है पूरा मामला

बता दें कि सोमवार को भोपाल के गौतम नगर थाना अंतर्गत आरिफ नगर में गणेश जी की प्रतिमा विसर्जित करने जा रहे थे। इसी दौरान समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने पत्थरबाजी की जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। हिंदू समाज के लोग एकत्रित होकर थाने पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया और चक्काजाम कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया, जिसके बाद चक्काजाम और प्रदर्शन खत्म हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.