Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

जयपुर: ‘घर के हैं मेरे थानेदार…’ नाहरगढ़ किले के रेस्टोरेंट में हंगामा, सीट बुक को लेकर खूब चले लात-घूंसे

32

राजस्थान की राजधानी जयपुर में नाहरगढ़ फोर्ट स्थित पड़ाव रेस्टोरेंट में मारपीट की घटना सामने आई है. यह विवाद रेस्टोरेंट में टेबल बुकिंग (सीट बुकिंग) को लेकर हुआ, जो देखते ही देखते गंभीर झगड़े में बदल गया. रविवार शाम की ये घटना है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

रविवार को कुछ युवक और युवतियां रेस्टोरेंट में पहुंचे. ये लोग भट्टा बस्ती थाना अधिकारी हरिओम सिंह के रेफरेंस का हवाला दे रहे थे. आरोप है कि इन लोगों ने न केवल रेस्टोरेंट में एंट्री फीस देने से मना किया, बल्कि पहले से बुक की गई सीटों पर जबरन बैठने की कोशिश भी की. उसी समय वहां मौजूद गेस्ट शशिकांत शर्मा अपने परिवार के साथ पहुंचे और वे पहले से रिजर्व सीट पर बैठ गए. इसी दौरान 6 युवक और 2 युवतियां जबरन उन सीटों से मेहमानों को उठाने लगे.

रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से की मारपीट

रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने जब उन्हें समझाया कि सीट सुबह से बुक है और वे वहां नहीं बैठ सकते, तो विवाद शुरू हो गया. देखते-देखते कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई और आरोपियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी. बीच-बचाव करने आए अन्य लोगों को भी नहीं बख्शा गया. इस दौरान रेस्टोरेंट का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया और वहां मौजूद अन्य गेस्ट दहशत में आ गए. कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा.

क्या बोले रेस्टोरेंट मैनेजर?

रेस्टोरेंट मैनेजर भगवत सिंह ने बताया कि आरोपी युवक-युवतियां थाना अधिकारी के रेफरेंस का नाम लेकर कर्मचारियों को धमका रहे थे. उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर विरोध किया तो पूरा रेस्टोरेंट बंद करवा देंगे. भगवत सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि झगड़े की जड़ केवल रिजर्व सीट पर जबरन बैठने की कोशिश थी, जिसे लेकर विवाद इतना बढ़ गया. पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

क्या बोले थाना अधिकारी?

दूसरी ओर, जब इस मामले पर भट्टा बस्ती थाना अधिकारी हरिओम सिंह से बात की गई, तो उन्होंने पहले कहा कि वे मीटिंग में व्यस्त हैं. बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन लोगों ने रेस्टोरेंट में बवाल किया, उनका उनसे कोई लेना-देना नहीं है और वे उन लोगों को पहचानते तक नहीं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.