Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

पंजाब के मौसम पर IMD का Update, आने वाले 5 दिनों को लेकर पढ़ें नई जानकारी

22

 भारी बारिश और बाढ़ की तबाही से जूझ रहे पंजाब के मौसम को लेकर राहतभरी खबर सामने आई है। आज भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने पंजाब के लिए कोई भी नया अलर्ट जारी नहीं किया है। विभाग के मुताबिक, आने वाले 5 दिनों तक भी मौसम लगभग सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि, मालेवा क्षेत्र के कुछ जिलों को छोड़कर पंजाब के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे। वहीं, तापमान में हल्का इजाफा भी दर्ज किया जा सकता है।

बाढ़ का असर अभी भी बरकरार
भले ही भारी बारिश की चेतावनी अब नहीं है, लेकिन पंजाब के कई इलाके अभी भी बाढ़ की मार झेल रहे हैं। अब तक जिन जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया है, जिसमें जिला अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोज़पुर, फाज़िल्का, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मलेरकोटला, मानसा, मोगा, पठानकोट, पटियाला, रूपनगर, संगरूर, एसएएस नगर (मोहाली), श्री मुक्तसर साहिब, एसबीएस नगर और तरनतारन शामिल है।

पंजाब में तबाही का मंजर
राज्य के सभी 23 जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। अब तक 1900 से अधिक गांव डूबे, और करीब 4 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने बताया कि लगभग 40 लोगों की मौत हो चुकी है। 1.5 लाख हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों पर बड़ा संकट मंडरा रहा है।

राहत और बचाव जारी
NDRF की टीमें और स्थानीय प्रशासन दिन-रात राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। प्रभावित इलाकों में नावों के जरिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। वहीं, मेडिकल कैंप और राहत शिविर भी लगाए गए हैं। हालांकि, लगातार बारिश की आशंका से स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.