Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...

National TV पर Salman Khan ने पंजाबियों के लिए कह दी ऐसी बात की वायरल हो रहा Video

28

भारी बारिश और बाढ़ से जूझ रहे पंजाब की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। इस आपदा में अब तक करीब 40 लोगों की मौत हो चुकी है और राज्य के सभी 23 जिले प्रभावित हुए हैं। हजारों गांव पानी में डूब चुके हैं, लाखों लोग बेघर हो गए हैं और किसान अपनी फसलों के साथ-साथ आशियानों से भी हाथ धो बैठे हैं।

इसी बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने टीवी शो बिग बॉस के मंच से पंजाब के हालात पर चिंता जताते हुए देशवासियों से मदद की अपील की।सलमान खान ने कहा – “जो किसान हमारे लिए अनाज उगाते हैं, आज उनके पास रहने के लिए छत नहीं है। बाढ़ में उनके घर बह गए और कई गिर गए। यहां  वही कौम है, जो दुनिया में अपनी सेवा भावना, लंगर और निस्वार्थ मदद के लिए जानी जाती है। पिछले 100 सालों तक इस कौम ने किसी को भी भूखा वापस नहीं लौटने दिया। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम भी उनका साथ दें।”

बता दें कि इससे पहले अक्षय कुमार भी आगे आए थे और उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 5 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था। राज्य में NDRF और प्रशासन की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं, वहीं अब फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी पंजाब के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.