Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

सपा की बागी विधायक पूजा पाल के खिलाफ FIR, जानें क्या है आरोप

73

समाजवादी पार्टी की बागी विधायक पूजा पाल समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शिकायत दर्ज की गई है. पूजा पाल समेत 9 लोगों पर जमीन कब्जाने का आरोप है. कोर्ट के आदेश के बाद वादी उमेश सिंह की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है. उमेश सिंह प्रॉपर्टी डीलर हैं. वहीं, पूजा पाल चायल से विधायक हैं. वह इससे पहले इलाहाबाद की शहर पश्चिमी सीट से भी दो बार विधायक रह चुकी हैं.

पूजा पाल के साथ ही उनके भाई राहुल पाल के खिलाफ प्रयागराज के एयरपोर्ट थाने में FIR दर्ज हुई है. IPC की धारा 447 – 506 और 427 के तहत केस हुआ है. उमेश का आरोप है कि समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल, उनके भाई राहुल पाल और उसके सहयोगियों ने पीपल गांव के मौजा शाह स्थित उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया और अवैध तरीके से उसकी प्लाटिंग की गई. इस मामले में शिकायत किए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई.

शिकायतकर्ता उमेश सिंह का आरोप है कि एतराज जताए जाने पर आरोपियों ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी और साथ ही मारपीट की कोशिश भी की गई. इस पर उन्होंने जिला अदालत में केस दाखिल किया. कोर्ट के आदेश पर अब समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल समेत 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

कौन हैं पूजा पाल?

पूजा पाल पूर्व विधायक राजू पाल की पत्नी हैं. राजू पाल की जनवरी 2005 में हत्या कर दी गई थी. पूजा पाल ने राज्यसभा चुनाव में सपा के खिलाफ वोट किया था. उन्होंने तब कहा था कि मैंने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट दिया. पूजा पाल के मुताबिक, मेरे विधायक पति की सरेआम हत्या कर दी गई. मैंने उन्हें न्याय दिलाने के लिए वर्षों तक इंतजार किया. सीएम योगी ने माफिया का अंत करके मुझे न्याय दिलाया है.

पूजा पाल की शादी 16 जनवरी 2005 को बसपा विधायक राजू पाल से हुई थी. शादी के नौ दिन बाद ही वह विधवा हो गई थीं. दरअसल, अतीक अहमद के गुर्गों ने राजू पाल को सरेआम गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया था. राजू पाल की मौत के बाद से ही वह उनकी राजनीतिक विरासत संभालने के साथ-साथ अतीक गैंग से लोहा लेते आ रही हैं. कभी उन्होंने अतीक गैंग के सामने सरेंडर नहीं किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.