Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर: DSP से ASP बनने के नियमों में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ सिनियोरिटी नहीं, ख... Karnal News: पत्नी को नहर पर बुलाकर पति ने लगाई छलांग, SDRF ने बरामद किया शव, हैरान कर देगी वजह Jind News: जींद में युवक के मुंह पर पेशाब करने के मामले में 5 गिरफ्तार, पुलिस ने सिर मुंडवाकर निकाला... Haryana News: रेडक्रॉस भवन के लिए शुरू हुई कवायद, वाइस चेयरमैन ने राज्यपाल से जगह मुहैया करवाने की म... Viksit Haryana 2047: आत्मनिर्भरता की ओर हरियाणा के कदम, 14 हजार युवाओं को मिला ग्रामीण स्व-रोजगार प्... खुशियां बदलीं मातम में: साले की शादी में जाने के लिए बैग पैक कर रहा था ITBP जवान, तभी काल ने दी दस्त... New Bullet Train Project: दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, इन शहरों में बनेंगे... PM Modi in Meerut: मेरठ में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, बताया आखिर क्यों जताया TMC, DMK और BSP का आभ... Crime News: नकाबपोश अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, इलाके में फैली सनसनी Dumka News: दुमका के सूर्य मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मूलभूत सुविधाओं के अभाव में प्रबंधन कमेटी...

गुजरात के पंचमहल में बड़ा हादसा, रोपवे टूटने से 6 की मौत, कई घायल

13

गुजरात के पंचमहल जिले में पहाड़ी पर बने रोपवे के टूटने से एक बड़ा हादसा हो गया जिसमे 6 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना भी है. हादसे के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि हादसा कैसे हुआ है?

जानकारी के मुताबिक पंचमहल जिले के पावागढ़ पहाड़ी पर इस रोपवे को बनाया गया था. पहाड़ी पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है. इस रोपवे के जरिए कंस्ट्रक्शन का सामान पहाड़ी पर ऊपर चढ़ाया जा रहा था. रोपवे की लिफ्ट पर काफी भारी सामान लादा गया था और जिस वक्त इसे ऊपर पहाड़ी पर चढ़ाने की कोशिश की जा रही थी उसी वक्त रोपवे टूट गया. इस हादसे में 2 ऑपरेटर, समेत कुल 6 लोगों की मौत हुई है.

क्या बोले मंत्री ऋषिकेश पटेल

गुजरात के मंत्री ऋषिकेश पटेल ने इस हादसे के बारे में कहा है कि पावागढ़ की पहाड़ी पर दो रोपवे बने हुए हैं जिनमें से एक यात्रियों को ले जाने के लिए है और दूसरा समान पहुंचाने के लिए. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक सामान पहुंचाने वाला रोपवे टूटा है. टावर नंबर 1 के पास 6 मजदूरों और सामान को ले जा रही लिफ्ट का तार टूट गया. जिसके बाद पूरी बोगी नीचे गिर पड़ी. जो 6 मजदूर लिफ्ट में सवार थे उनकी मौत हो गई है. उनके शवों को बरामद कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जांच के बाद पता चलेगी हादसे की वजह

बता दें कि पावागढ़ देश के प्रमुख शक्तिपीठ मंदिरों में शुमार है और यहां पर दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. मालवाहक रोपवे के टूटने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है, हालांकि हादसे में दो लिफ्टमैन, दो श्रमिक और दो अन्य की मौत हुई है. हादसे के जांच के आदेश दिए गए हैं. जांच के बात दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.