Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ... Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ... Vrindavan News Today: रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल ... Mumbai BMW Flyover Accident: मरीन ड्राइव कोस्टल रोड पर तड़के 5 बजे भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी ... Delhi Ridge Area Protection: अरावली श्रृंखला के सबसे हरे-भरे क्षेत्र को कानूनी संरक्षण, जानिए दिल्ली...

पंजाब के स्कूलों की छुट्टियों के बीच Students के लिए आ गई अहम खबर, जल्दी से करें चैक…

28

लुधियाना: स्टेट कौंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एस.सी.ई.आर.टी.) पंजाब ने पहली से 12वीं कक्षा तक की टर्म परीक्षा एक के लिए डेटशीट जारी कर दी है। ये परीक्षाएं 18 सितम्बर से 1 अक्तूबर तक चलेंगी। प्राइमरी से लेकर सीनियर कक्षाओं की परीक्षाओं का समय सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक रहेगा। 9वीं से 12वीं कक्षा की परीक्षा का सिलेबस अप्रैल से अगस्त तक का रखा गया है, जबकि पहली से 8वीं कक्षा तक का सिलेबस अप्रैल से सितम्बर 2025 तक का होगा। प्रश्न पत्र का पैटर्न पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा तय किए गए सैंपल क्वैश्चन पेपर और निर्धारित अंकों के अनुसार होगा।

पहली से 5वीं कक्षा के प्रश्न पत्र हेड ऑफिस द्वारा भेजे जाएंगे। छठी से 10वीं तक पंजाबी, अंग्रेजी, गणित, हिंदी, सामाजिक शिक्षा और साइंस के पेपर भी हैड ऑफिस से आएंगे, जबकि अन्य विषयों के प्रश्न पत्र स्कूल स्तर पर अध्यापकों द्वारा तैयार करवाए जाएंगे। इसी प्रकार 11वीं और 12वीं कक्षा के प्रमुख विषयों जैसे पंजाबी, जनरल अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, पोल साइंस, हिस्ट्री, भूगोल, गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, अकाऊंटैंसी, बिजनैस स्टडी, एम.ओ.पी. और एफ.ई.बी. के पेपर हैड ऑफिस भेजेगा और बाकी विषयों के प्रश्न पत्र स्कूल प्रमुख अपने स्तर पर तैयार करवाएंगे। हैड ऑफिस द्वारा भेजे जाने वाले प्रश्न पत्र संबंधित परीक्षा से एक दिन पहले जिला शिक्षा अधिकारी की ईमेल पर भेज दिए जाएंगे। सभी स्कूलों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज हो और परीक्षा का पूरा रिकॉर्ड कक्षा वाइज, विषय वाइज तथा विद्यार्थी वाइज तैयार किया जाए।

टर्म परीक्षा डेटशीट
पहली से 5वीं कक्षा

23 सितम्बर : पहली – पंजाबी, दूसरी – गणित, तीसरी – पंजाबी, चौथी – गणित, 5वीं – गणित
24 सितम्बर : चौथी – अंग्रेजी, 5वीं – वातावरण शिक्षा
25 सितम्बर : पहली – गणित, दूसरी – पंजाबी, तीसरी – वातावरण शिक्षा, चौथी – पंजाबी, 5वीं – पंजाबी
26 सितम्बर : पहली – अंग्रेजी, दूसरी – अंग्रेजी, तीसरी – गणित, चौथी – हिंदी, 5वीं – हिंदी
27 सितम्बर : तीसरी – अंग्रेजी, चौथी – वातावरण शिक्षा, 5वीं – अंग्रेजी

छठी से 8वीं कक्षा
18 सितम्बर : छठी – विज्ञान, 7वीं – अंग्रेजी, 8वीं – गणित
19 सितम्बर : छठी – कम्प्यूटर साइंस, 7वीं – पंजाबी, 8वीं – हिंदी
20 सितम्बर : छठी –ड्राइंग, 7वीं – शारीरक शिक्षा, 8वीं – ड्राइंग/इलैक्टिव सब्जैक्ट
23 सितम्बर : छठी – सामाजिक शिक्षा, 7वीं – विज्ञान, 8वीं – अंग्रेजी
24 सितम्बर : छठी – हिंदी, 7वीं – कंप्यूटर साइंस, 8वीं – कम्प्यूटर साइंस
25 सितम्बर : छठी – पंजाबी, 7वीं – हिंदी, 8वीं – शारीरिक शिक्षा
26 सितम्बर : छठी – अंग्रेजी, 7वीं – गणित, 8वीं – सामाजिक शिक्षा
27 सितम्बर : छठी – शारीरक शिक्षा, 7वीं –ड्राइंग/इलैक्टिव सब्जेक्ट, 8वीं – पंजाबी
29 सितम्बर : छठी – गणित, 7वीं – समाजिक शिक्षा, 8वीं – विज्ञान

9वीं से 12वीं कक्षा
18 सितम्बर : 9वीं – विज्ञान, 10वीं – गणित, 11वीं – गणित/एनएसक्यूएफ, 12वीं – फिजिक्स /इतिहास/एकाऊंटैंसी
19 सितम्बर : 9वीं – पंजाबी (ए), 10वीं – शारीरक शिक्षा/एन.एसक्यू.एफ., 11वीं – पंजाबी (ज), 12वीं – अंग्रेजी (ज)
20 सितम्बर : 9वीं – हिंदी, 10वीं – पंजाबी (ए), 11वीं – अंग्रेजी (ज), 12वीं – पंजाबी (ज)
23 सितम्बर : 9वीं – अंग्रेजी, 10वीं – विज्ञान, 11वीं – फिजिक्स/इतिहास/एकाऊंटैंसी, 12वीं – कैमिस्ट्री / इकोनॉमिक्स
24 सितम्बर : 9वीं – शारीरक शिक्षा/एन.एस.क्यू.एफ. 10वीं – कम्प्यूटर साइंस, 11वीं – वातावरण शिक्षा, 12वीं – कम्प्यूटर साइंस
25 सितम्बर : 9वीं – पंजाबी (बी), 10वीं – हिंदी, 11वीं – होम साइंस/ शारीरक शिक्षा/ड्राइंग, 12वीं – पंजाबी/हिंदी/अंग्रेजी (इलैक्टिव)
26 सितम्बर : 9वीं – सामाजिक शिक्षा, 10वीं – अंग्रेजी, 11वीं – अर्थशास्त्र/कैमिस्ट्री, 12वीं – बायोलॉजी/बिजनैस स्टडीज़/राजीनति शास्त्र
27 सितम्बर : 9वीं – कंप्यूटर साइंस, 10वीं – पंजाबी (बी), 11वीं – कंप्यूटर साइंस, 12वीं – वातावरण शिक्षा
29 सितम्बर : 9वीं – गणित, 10वीं – सामाजिक शिक्षा, 11वीं – बायोलॉजी/एमओपी/जियोग्राफी, 12वीं – गणित
30 सितम्बर : 11वीं – पंजाबी/हिंदी/अंग्रेजी (इलैक्टिव), 12वीं – होम साइंस/शारीरक शिक्षा/ ड्राइंग
1 अक्टूबर : 11वीं – राजनीति विज्ञान/बिजनैस स्टडीज़, 12वीं –जियोग्राफी/एफ.ई.बी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.